वेलेंटाइन वीक पर मोहब्बत की नगरी आगरा के बाजार विशेष उपहारों से सज गए हैं। सात फरवरी को रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी वेलेंटाइन डे तक हर दिन के लिए अलग-अलग उपहारों की रेंज है। यहां मैजिक मिरर है, कपल्स इन मिरर है, इलेक्ट्रॉनिक रिस्ट बैंड, दिल के आकार के खिलौने हैं। उपहारों की सूची बहुत लंबी है। वहीं युवाओं ने वेलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए तैयारी कर ली है।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
सात फरवरी को रोज डे है। गुलाब को फूल देने के साथ ही युवा वेलेंटाइन वीक की शुरुआत करेंगे। बाजार में गुलाब के फूलों की कीमत बढ़ गई है। मदिया कटरा में फूलों के व्यापारी मुकेश कुशवाहा का कहना है कि पच्चीस रुपये से लेकर 500 रुपये तक गुलाब के फूलों की कीमत है। उम्मीद है कि इस बार भी गुलाब के फूलों की खूब बिक्री होगी। इसके साथ ही एक रंग से लेकर सतरंगी रिस्ट बैंड भी काफी बिक रहे हैं।
4 of 8
valentine week 2020
- फोटो : अमर उजाला
विजुअल इफेक्ट्स में दिख रहा लाल दिल
आगरा के कई फैशन इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन की थीम पर डिजाइनर परिधान तैयार किए जा रहे हैं। आइफा की छात्राओं ने विजुअल इफेक्ट्स वाले परिधान तैयार किए हैं। छात्रा ज्योति पचौरी और तबस्सुम के निर्देशन में तैयार की गई ड्रेस में लाल रंग का दिल और टेडी दिखता है। निदेशक सचिन सारस्वत का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर युवतियों में इस तरह के परिधान प्रचलन में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
उपहारों से सजे बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कपल बेल
शीशे में बंद कपल बेल युवाओं को काफी भा रही है। इनमें भी वैरायटी है। शीशे के अंदर युवक-युवती किसी में नृत्य करते तो किसी में बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। इनकी बिक्री भी अभी से शुरू हो गई है।
मैजिक मिरर
मैजिक मिरर भी आकर्षण बना हुआ है। सामान्य रूप से इस मिरर में आप अपना चेहरा देख सकते हैं और एक बटन दबाने पर फ्रेम में लगी फोटो दिखाई देने लगेगी। यह भी कई आकार में मौजूद है। दिल के आकार का मिरर अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
valentine week 2020
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन बाजार में लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। यूथ कार्ट ई कॉमर्स से ऑनलाइन का व्यापार करने वाले पंकज त्यागी का कहना है कि युवाओं ने सबसे ज्यादा बुकिंग म्यूजिकल फोटो फ्रेम, मैजिक मिरर, टेडी बियर की कराई है। उनका कहना है कि जो टेडी बियर पांच सौ रुपये का बिका, उस टेडी बियर की कीमत वेलेंटाइन वीक में सात सौ से लेकर नौ सौ रुपये तक हो गई है। अगर बाजार में बढ़ोत्तरी की बात की जाए तो 42 प्रतिशत तक कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
7 of 8
valentine week 2020
- फोटो : अमर उजाला
आगरा स्वीट्स एंड मैन्यूफेक्चर एसोसिएशन के पूर्व सचिव शिविर भगत बनाते हैं कि पिछले दो -तीन सालों में वेलेंटाइन डे पर उपहार का कारोबार लगभग पांच करोड़ का रहा है। इस बार यह छह से सात करोड़ होने का अनुमान है। सबसे बड़ा कारोबार चॉकलेट का है। वेलेंटाइन स्पेशल चाकलेट आई हैं जो दिल के आकार की हैं। चॉकलेट बुके भी तैयार किए जा रहे हैं। गिफ्ट पैक का भी बड़ा कारोबार है। तीसरे नंबर पर फूल आते हैं। सिर्फ अविवाहित ही नहीं, अब शादीशुदा लोग भी उपहार देते हैं।
होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने बताया कि वेलेंटाइन डे को लेकर होटलों में स्पेशल पैकेज तैयार किए गए हैं। गुलाब के फूलों से सजावट के साथ वेलेंटाइन स्पेशल रूम सजाए गए हैं। इनकी बुकिंग भी हो रही है। इसके अलावा ऐसे होटल जहां से ताज नजर आता है, उन्होंने रूफटॉप पर भी वेलेंटाइन डे को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित किए हैं। दुनियाभर से वेलेंटाइन डे पर ताजमहल का दीदार करने और आगरा रुकने के लिए पर्यटक खास तौर पर आते हैं।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।