अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के बंदोबस्त करने में अफसरों के माथे पर यह देखकर पसीना आ गया है कि ईदगाह के रेलवे पुल पर कमजोर लिखा है। काफिले सहित ट्रंप इसी पुल से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
कमजोर घोषित रेलवे पुल
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी मिलते ही मंडलायुक्त अनिल कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। दो दिन से इस पुल की रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
कमजोर घोषित रेलवे पुल
- फोटो : अमर उजाला
इसी पुल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 100 से ज्यादा वाहनों का काफिला एक नहीं बल्कि दो बार निकलेगा। लोक निर्माण विभाग इस पुल को कमजोर घोषित कर बोर्ड लगा चुका है।
4 of 5
ट्रंप की सुरक्षा टीम
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति जिस बीस्ट कार में चलेंगे, वह बुलेटप्रूफ होने के कारण कई गुना ज्यादा वजनी है। पुल के जर्जर हिस्सों की रंगाई पुताई और गैप में सीमेंट लगाकर दरारों को छिपाने का प्रयास किया गया।
मंडलायुक्त अनिल कुमार का कहना है कि पुल कमजोर घोषित है, इसकी जानकारी सोमवार दोपहर को ही मिली। तुरंत ही लोक निर्माण विभाग के अफसरों से रिपोर्ट मांग ली है। हालांकि पुल पर आवागमन जारी है। इसे प्रतिबंधित नहीं किया गया है। वीआईपी भी इसी पुल से होकर गुजरते हैं। कभी कोई दिक्कत नहीं आई।