फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद में मासूम और हाथों में फरियादी का प्रार्थना पत्र, पूनम ऐसे निभा रहीं मां की ममता के साथ खाकी का फर्ज

Tue, 10 Nov 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
न्यू आगरा थाना में तैनात सिपाही पूनम अपने बच्चे के साथ - फोटो : अमर उजाला
गोद में 10 महीने का बेटा, हाथों में प्रार्थना पत्र...थाना न्यू आगरा में तैनात सिपाही पूनम कुमारी इन दिनों ड्यूटी के साथ अपने बेटे की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। रोजाना वह महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी देती हैं। इस दौरान बेटा भी साथ रहता है। कभी वह रोता है तो दुलारने लगती हैं, कभी सोता है तो गोद में ही सुला लेती हैं, यह इसलिए भी है कि उन्हें चाइल्ड केयर लीव नहीं मिल पाई है। इसके लिए आवेदन भी कर रखा है। पूनम के पति सेना में हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मासूम बेटे के साथ सिपाही पूनम - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के थाना अतरौली स्थित गांव मल्हार पुर निवासी अमित कुमार सेना में सिपाही हैं, वह पठानकोट में तैनात हैं। उनकी पत्नी पूनम डेढ़ साल से आगरा में तैनात हैं। इन दिनों थाना न्यू आगरा में ड्यूटी कर रही हैं। उनका 10 महीने का बेटा है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
बेटे के साथ सिपाही पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने बताया कि बेटा घर में अन्य किसी परिजन के पास नहीं रुक पाता है, वह रोने लगता है। इस कारण वह उसे रोजाना ड्यूटी पर लेकर आती हैं। दिन ही नहीं रात में भी उनकी ड्यूटी लगती है। इस दौरान बच्चे को भी अपने साथ ही रखना पड़ता है।

 

4 of 6
मासूम बच्चे के साथ हेल्प डेस्क पर तैनात पूनम कुमारी - फोटो : अमर उजाला
मातृत्व अवकाश के रूप में उन्हें छह महिने की छुट्टी मिल चुकी है। इसके बाद चाइल्ड केयर लीव के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन अब तक छुट्टी नहीं मिल पाई है। इस वजह से ही वह बच्चे को अपने साथ लेकर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सिपाही पूनम कुमारी और उनका बच्चा - फोटो : अमर उजाला
प्रार्थना पत्रों को सुनने के साथ ही वह बच्चे को गोद में लेकर बैठी रहती हैं। कभी बच्चा सो जाता है तो कभी खेलता है। छह महीने की छुट्टी और मिल जाएगी तो बेटा थोड़ा बड़ा हो जाएगा। फिर वह आसानी से ड्यूटी कर सकेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिपाही पूनम कुमारी और कुर्सी पर बैठा उनका बच्चा - फोटो : अमर उजाला
जेठ भी पुलिस में
पूनम ने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2018 में हुई थी, वह 2016 बैच की सिपाही हैं। आगरा से पहले मैनपुरी में तैनात थीं। उनके जेठ अरविंद कुमार सिपाही हैं, आईजी ऑफिस में तैनात हैं। सास श्यामवती देवी वृद्ध हैं। पति दो महीने की छुट्टी पर आए थे, अक्टूबर में ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें