फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तीन की मौत: मां के सपने टूटे, बाप के बुढ़ापे की लाठी, जन्मदिन के दो दिन बाद हमेशा के लिए बिछड़ा बेटा

Mon, 19 Oct 2026 03:24 PM IST
Sharukh Khan आशीष शर्मा, अमर उजाला, आगरा

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के नागल के गांव बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद थार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में आगरा के रहने वाले तीन दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
हादसे में तीन दोस्तों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए थार हादसे में आगरा के तीन युवकों की मौत हो गई। तीन युवकों की मौत से परिवारों में मातम है। राहुल, सक्षम और साहिल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

आगरा की रेणुका बाग कॉलोनी (कमला नगर) के 22 वर्षीय सक्षम गौतम जिंदादिली के लिए जाने जाते थे। किसी की भी मदद करनी हो तो पीछे नहीं हटते थे। मां के सपने पूरे करने के लिए कम उम्र में ही नौकरी शुरू कर दी। वह पिता का मजबूत सहारा बनना चाहते थे मगर पल भर में सब बिखर गया। सपनों के साथ बुढ़ापे की लाठी टूट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
सहारनपुर में थार हादसा - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 5:30 बजे सहारनपुर हादसे की जानकारी देने के लिए फोन आया तो सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां फूट-फूटकर रोने लगीं। घर के बाहर जुटे काॅलोनी के लोग और रिश्तेदार सभी की आंख नम हो गई। पिता राजेंद्र गौतम घर के बाहर ही किराना स्टोर चलाते हैं। उनके दो बेटे सक्षम और पार्थ थे। सक्षम ने डी.फार्मा किया था। पार्थ बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 12
सहारनपुर में थार हादसा - फोटो : अमर उजाला
सक्षम ने 6 महीने पहले ही फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी शुरू की थी। वह एरिया मैनेजर था। मामा सूर्यकांत गाैतम ने बताया कि सक्षम पढ़ाई में काफी होशियार था। नौकरी कर उन्होंने पिता के साथ भाई की भी जिम्मेदारी निभाने लगे थे।

4 of 12
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन की मिली थी छुट्टी
सक्षम मां मधु का दुलारा था। उनके साथ ही रोजाना खाना खाता था। 30 सितंबर को उसका जन्मदिन था। मगर वह हर साल अपना जन्मदिन हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नवरात्र में पंचमी को मनाता था। इसके लिए मां के साथ पिता भी तैयारी करते थे। इस बार भी दो दिन पहले ही पंचमी को जन्मदिन मनाया गया। सक्षम को जाॅब लगने के छह महीने बाद 3 दिन की छुट्टी मिली थी। उन्होंने दोस्तों साहिल, राहुल, हेमंत और सचिन के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम मनाया। शनिवार रात 9 बजे काॅलोनी में ही दुर्गा पंडाल में चल रहे भंडारे में प्रसाद लिया। इसके बाद सभी थार गाड़ी से हरिद्वार के लिए निकल गए थे। बाद में देहरादून होते हुए मसूरी भी जाते।

 
विज्ञापन

5 of 12
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां करती रहीं दुआ, परिजन संभालते रहे
सुबह तकरीबन 5:30 बजे साहिल के पिता ने राजेंद्र गाैतम को फोन किया। उन्हें हादसे की जानकारी दी। सुनते ही पिता बेसुध हो गए। मां भी रोने लगी। बाद में भाई पार्थ ने उन्हें संभाला। कुछ देर बाद पिता और ताऊ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मां को नहीं बताया कि सक्षम अब वापस नहीं आएगा। मां बेटे के सकुशल लाैटने की दुआ करती रहीं। उन्हें लग रहा था कि बेटा ठीक होकर आएगा।
 
विज्ञापन

6 of 12
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों से मिलने दिल्ली से आता था साहिल
साहिल के मौसा ब्रह्मनंद ने बताया कि साहिल के पिता बीएसएफ में अधिकारी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बंगलूरू में है। साहिल अपनी मां और बहन के साथ दिल्ली में रहता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे को परिवार ने बड़े अरमानों से पाला था, उसके अचानक चले जाने से उनकी दुनिया उजड़ गई।

 
विज्ञापन

7 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रेणुका बाग कॉलोनी की नीलम शर्मा ने बताया कि भूड़ का बाग, शांति नगर निवासी साहिल के पिता छह महीने पहले वह मकान खाली कर दिल्ली चले गए। तब से वहीं रह रहे हैं। साहिल आगरा से जाने के बाद भी अपने दोस्तों से मिलने आया करता था। शनिवार को भी आया था। उसके घर पर ताला लगा होने के कारण रिश्तेदार और परिचित दिल्ली चले गए।

8 of 12
थार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चचेरे भाई लेकर गए थे थार गाड़ी
सुभाष नगर, शालीमार एन्क्लेव निवासी थान सिंह वर्मा किसान हैं। हादसे में उनका बेटा सचिन और भाई अशोक का बेटा हेमंत घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी पर परिवार के सदस्य बेटों का इलाज कराने चले गए। थान सिंह ने बताया कि सचिन अपनी थार लेकर गया था। हेमंत पानी का प्लांट चलाता है। सचिन ने 29 नवंबर 2025 को थार गाड़ी खरीदी थी। इसके बाद वह जब भी दोस्तों के साथ कहीं जाता था, अपनी गाड़ी को ले जाता था। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

9 of 12
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नागल में थार की टक्कर से टूटा क्रश बैरियर। संवाद
कंपाउंडर था टेढ़ी बगिया का राहुल
हादसे में मरने वाले राहुल राहुल टेढ़ी बगिया के रहने वाले थे। वह कमला नगर में एक क्लीनिक पर कंपाउंडर थे। सक्षम, हेमंत, सचिन और साहिल को जानते थे। घटना की जानकारी से उनके परिवार में भी कोहराम मच गया। परिवार के लोग सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।

 

10 of 12
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नागल में थार की टक्कर से टूटा क्रश बैरियर। संवाद
जाना था साथ पर बदल दिया प्लान
कमला नगर निवासी शशांक सारस्वत ने बताया कि साहिल, सक्षम और भी दोस्तों से साथ चलने की कह रहे थे मगर नवरात्र होने की वजह से तीन ने जाने से मना कर दिया। इस पर पांच ही दोस्त निकल गए। रात तकरीबन 3 बजे हादसा हो गया। गाड़ी हेमंत चला रहा था। बगल की सीट पर सचिन था। तीनों दोस्त सक्षम, साहिल और राहुल पीछे की सीट पर थे। एयर बैलून खुलने की वजह से सचिन और हेमंत की जान बच गई जबकि पीछे बैठे तीनों की मृत्यु हो गई। रविवार सुबह दिनभर हादसे की चर्चा होती रही।

11 of 12
दुर्घटनाग्रस्त थार और अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, तीन दोस्तों की मौत
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के नागल के गांव बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद थार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पलट गई। इसमें आगरा निवासी साहिल तिवारी (25), सक्षम उपाध्याय (22) और राहुल कुमार (25) की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हुए। पांचों दोस्त घूमने के लिए आगरा से मसूरी जा रहे थे। हादसा झपकी आने की वजह से हुआ।
 
विज्ञापन

12 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा रविवार तड़के करीब चार बजे हुआ। शनिवार रात साहिल तिवारी, सक्षम उपाध्याय, राहुल कुमार, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा आगरा घूमने के लिए मसूरी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रविवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही उनकी थार गांव बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 20 फीट रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। साहिल और सक्षम करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि थार की रफ्तार अधिक थी। चालक को झपकी आने पर थार अनियंत्रित हुई, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें