फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की आत्महत्या पर परिवार का पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- पूरी साजिश के तहत मारा

Tue, 27 Aug 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
उपनिरीक्षक देवी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज की दरियावगंज पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा देवी सिंह ने रविवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को उनका शव लेकर परिवार वाले मथुरा पहुंचे और सुबह साढ़े दस बजे मथुरा-बलदेव मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। परिवार वालों का कहना था कि देवी सिंह आत्महत्या कर ही नहीं सकते। उन्हें एक साजिश के तहत मारा गया है। परिवार वालों ने विभागीय अफसरों पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। बाद में पहुंचे मथुरा के अफसरों ने जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

2 of 5
दरोगा का शव रखकर मथुरा-बलदेव मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
देवी सिंह मूलत: मथुरा में राया थानाक्षेत्र के गांव भरऊ के नगला चेता के रहने वाले थे। सोमवार की सुबह को परिवार वाले उनके शव को लेकर मथुरा पहुंचे। यहां मथुरा-बलदेव मार्ग पर लोहवन के पास शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें: कासगंजः सबइंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली, मौत
विज्ञापन

3 of 5
दरोगा का शव रखकर मथुरा-बलदेव मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों का कहना था कि देवी सिंह बहुत ही खुशमिजाज शख्स थे। पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी करते थे। अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्हें परेशान किया जाता था। इससे वह परेशान रहा करते थे। जाम की सूचना पाकर एसपी सिटी अशोक मीणा और सीओ महावन के साथ सभी पुलिस अधिकारी पहुंच गए।


ये भी पढ़ें: उपनिरीक्षक की मौतः गुत्थी सुलझाने में जुटे अफसर, मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

4 of 5
दरोगा देवी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरोगा के परिवार वालों को समझाया गया। भरोसा दिलाया गया कि कासगंज के पुलिस अधिकारियों से बात करके पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर परिवार के लोग शांत हुए और करीब 12 बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपनिरीक्षक की अर्थी को कंधा देते कासगंज पुलिस के अफसर - फोटो : अमर उजाला
वही कासगंज में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उपनिरीक्षक देवी सिंह का शव सोरों स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी शहर आईपी सिंह, क्षेत्राधिकारी सहावर अभिषेक राहुल, क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम के अलावा साथी पुलिसकर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें