योगी जी, ये क्या हो रहा है मथुरा में। थानों में सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस अफसर भी नहीं सुन रहे हैं। दबंगों से परेशान पीड़ित अपनी जान दे रहे हैं, वो भी थाने और कोतवाली में। शनिवार को राया थाना में जहर खाकर पहुंचे एक और व्यक्ति की जान चली गई। थाना सुनवाई के दौरान हुई इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मृतक जोगेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में यह पहला मामला नहीं है, जब पीड़ित ने मजबूर होकर आत्मघाती कदम उठाया है। सवा माह पहले ही सुरीर कोतवाली में दंपती ने आत्मदाह करके जान दे दी थी। पिछले सप्ताह ही पीड़ित महिला मिट्टी का तेल लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस थानों में सुनवाई के बजाय दबंगों से यारी निभा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
18 अगस्त को सुरीर कोतवाली में जुगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने आत्मदाह कर लिया था। दबंगों से परेशान होने वाले दंपती ने सुरीर पुलिस से कई बार गुहार लगाई, पर पुलिस से न्याय नहीं मिल सका। आखिरकार कोतवाली में आत्मदाह का कदम उठाया। दंपती की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
23 सितंबर को एसएसपी कार्यालय पर मिट्टी के तेल की कट्टी लेकर महिला पहुंची थी। यह महिला भी पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से परेशान थी। महीनों से चक्कर लगाने के बाद आखिरकार सुनवाई न होने पर बच्चों के साथ मिट्टी का तेल लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई थी। उस समय पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर वापस कर दिया था। इसके दो दिन बाद 25 सितंबर को इसी महिला ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर एक घंटे तक एसएसपी कार्यालय के पास हंगामा काटा था। कार में आग लगाकर फायरिंग करके माहौल गर्मा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
थाना मांट
- फोटो : अमर उजाला
21 अगस्त को थाना मांट में गांव दरबै की रहने वाली विमलेश पत्नी धर्मवीर मिट्टी का तेल छिड़ककर पहुंची थी। विवाहिता का आरोप था कि पति और देवर राजेश आए दिन उससे मारपीट करते हैं। बार-बार फरियाद के बाद भी पुलिस उसकी नहीं सुन रही है। मिट्टी का तेल शरीर पर देखकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
पीड़ित व्यक्ति की फोटो (मौत से पहले की)
- फोटो : अमर उजाला
अब पांच अक्टूबर को थाना राया के गांव नागल निवासी किसान सुंदर सिंह (48) पुत्र कमल सिंह जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि किसान को पड़ोसी दंपती परेशान कर रहे थे। सुंदर सिंह जहर खाकर थाने पहुंचा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा जोन आईजी ए. सतीश गणेश ने कहा कि किसान की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। थाने में पीड़ित ने जहर नहीं खाया। जहर खाकर वो थाने पहुंचा था। उससे पहले कोई भी शिकायत लेकर पीड़ित थाने नहीं आया था। थाने आता तो उसका मुकदमा लिखा जाता और कार्रवाई भी होती।