फिरोजाबाद की पुलिस लाइन में मेस के खाने पर सवाल उठाने वाले मनोज कुमार वैरागी नामक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधिकारी जहां सिपाही के रवैये की जांच करने में जुटे हैं। वहीं सिपाही मनोज का कहना है कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की शरण में जाएगा। क्योंकि अधिकारी उसी पर दाल में पानी मिलाने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। सिपाही का कहना है कि हमें तो अवकाश पर भेज दिया है।
पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात अलीगढ़ जिले के थाना गोंडा के नगला दरवर की मढ़ी निवासी सिपाही मनोज कुमार ने पिछले दिनों पुलिस लाइन के मेस के खाने पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल किया था। इतना ही नहीं सिपाही ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। एसएसपी आशीष तिवारी की ओर से इस मामले की जांच सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया तथा सीओ सिटी से कराई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
फूट-फूटकर रोया सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
इधर सिपाही अवकाश पर चला गया है। हालांकि इस मामले में जांच के अलावा बहुत कुछ बोलने से पुलिस के जांच अधिकारी बच रहे हैं। सिपाही मनोज कुमार का कहना है कि सीओ लाइन के द्वारा जांच कराई जा रही है जो लाइन के मेस की खुद ही देखभाल करते हैं। वह मुझ (मनोज) पर ही मेस के खाने की दाल में पानी मिलाने की बात कह रहे हैं। जबकि मैंने यदि ऐसा कुछ किया है तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग होगी।
विज्ञापन
3 of 5
सिपाही को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं सात दिन के अवकाश पर हूं। लेकिन यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो इस अन्याय के खिलाफ मैं चुप नहीं बैठूंगा। बल्कि पूरे मामले को मैं 16 अगस्त को हाईकोर्ट में ले जाऊंगा। इस संबंध में मैंने बातचीत कर ली है। मनोज ने बताया कि 11 जुलाई 2018 को पुलिस विभाग ने ज्वाइनिंग की थी।
4 of 5
सिपाही के हाथों में भोजन की थाली
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में थाना दक्षिण में साढ़े सात माह, एका थाने में चार माह तथा नगला खंगार थाने में डेढ़ से दो माह तक तैनात रहा था। लेकिन इस दौरान मेरी कोई शिकायत नहीं रही। जहां तक रामगढ़ थाने की बात थी वहां तो गया ही नहीं था।
मनोज का कहना है कि यह बात सही है कि मेरी शादी 27 फरवरी 2020 को हुई थी और नौ नवंबर 2021 को पत्नी से तलाक हो गया था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं अपसेट हो गया, तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण मुझ पर तो परिवार की भी जिम्मेदारी है।