फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की विदाई से पहले विदा हुआ पिता, सिपाही की दान आंख करेगी एक जिंदगी रोशन

Wed, 24 Apr 2019 07:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
विजय नाथ चौहान अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
बेटी की विदाई का सपना संजो कर रखा था। लेकिन, कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की विदाई करने से पहले ही एक पिता और उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही दुनिया से रुखसत हो गया। बीटेक कर चुकी सिपाही की बेटी प्रीति की शादी आझई खुर्द निवासी पीएसी में तैनात वीरपाल के पुत्र इंजीनियर उमेश पाल से आगामी 17 मई को प्रस्तावित थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विजय नाथ चौहान अपने परिवार के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही विजय नाथ चौहान पुत्र सुघड़ सिंह मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ में निकाऊ के रहने वाले थे। वर्तमान में वे गणेशरा स्थित आवास में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। विजय नाथ के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी पुत्री प्रीति की शादी होनी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
विजय नाथ चौहान को कंधा देते एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उनका पुत्र अभिषेक व छोटी पुत्री काजल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां उन्हें एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी विनय सिंह चौहान के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद परिजन उनके शव को ले गए।
 

4 of 5
विजय नाथ चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के समय चिकित्सकों ने मृतक विजयनाथ चौहान की बांयी आंख को सुरक्षित पाया, जिसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों ने सह्दयता दिखाते हुए वृंदावन स्थित श्राफ आई कलेक्शन सेंटर में नेत्रदान कर दिया। टीम ने नेत्र लेकर परिजनों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। जनता व पुलिस ने इस पहल की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक सिपाही को कंधा देते पुलिस अधिकारी, इंसेट में मृत सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विजय नाथ सिंह की पहली तैनाती अक्तूबर 1989 में सिपाही के रूप में हुई थी। मथुरा में वे छाता कोतवाली व थाना हाइवे पर भी तैनात रहे। सितंबर 2018 में चौकी जैंत पर उनकी पोस्टिंग की गई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें