होली का त्योहार आगरा में शांति के साथ संपन्न हुआ। शहर में सक्रिय रहीं पुलिसटीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया। जनता द्वारा पर्व मनाने के बाद बारी थी पुलिसकर्मियों की। बुधवार को पुलिस लाइन में खाकी का अलग ही रंग देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस ने भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। एसएसपी बबलू कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली।
पुलिस लाइन में ढोल नगाड़ों की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते गाते रहे। कई पुलिसकर्मियों पर होली का खुमार इस कदर चढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे साथियों को रंगों से सराबोर कर डाला।
4 of 5
पुलिस लाइन में साथियों संग होली खेलते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार जिलाधिकारी पीएन सिंह के आवास पर होली मिलने गए। उन्होंने आईजी ए सतीश गणेश से भी मुलाकात की और उनके आवास पर रंग गुलाल उड़ाया।
पुलिस लाइन में दमकल की गाड़ी से हुई रंगों की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में दमकल की गाड़ियों में रंग भरकर पुलिसकर्मियों पर उड़ेला गया। रंगों की बौछार ने सभी को सराबोर कर दिया। जोश, उत्साह और उमंग के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने मिल जुलकर होली का त्योहार मनाया।