राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को तीन दिन के प्रवास के लिए ताजनगरी पहुंचीं। बुधवार शाम को उन्होंने कलाकृति में आयोजित मोहब्बत द ताज शो देखा। 11 अक्तूबर को वह डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
बुधवार को खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अगवानी मेयर नवीन जैन ने की। हवाई अड्डे से वह सर्किट हाउस पहुंची, जहां उन्होंने सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, मेयर नवीन जैन और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया से मुलाकात की।
विज्ञापन
3 of 5
कलाकृति में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल को मेयर नवीन जैन ने आगरा नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल फतेहाबाद रोड स्थित कलाकृति एंपोरियम में मोहब्बत द ताज शो देखने पहुंचीं, जिसे उन्होंने खूब सराहा।
4 of 5
कलाकृति में एंपोरियम के कारीगरों की कारीगरी देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कलाकृति में मोहब्बत द ताज शो देखने के बाद वहां एंपोरियम के कारीगरों की कारीगरी भी देखी।