सात दिसंबर को ईदगाह, माल रोड, ताज रोड, फूल सैयद चौराहा की ओर जाने से बचें। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा आना प्रस्तावित है। उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान फ्लीट मार्ग पर यातायात वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
पीएसी मैदान का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खेरिया से पीएसी मैदान तक चौराहों पर कुछ देर के लिए यातायात रोका भी जाएगा। शनिवार को आईजी ए. सतीश गणेश और मंडलायुक्त अनिल कुमार ने मार्ग का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल का भी मुआयना किया।
विज्ञापन
3 of 5
पीएसी मैदान
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री का अभी मिनट दर मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। हालांकि प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह तकरीबन सवा 11 बजे एयरपोर्ट पर आ सकते हैं। यहां से पीएसी मैदान कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद वापस जाएंगे।
4 of 5
आईजी रेंज ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
उनकी फ्लीट के एयरपोर्ट से पीएसी मैदान पर आगमन और पीएसी मैदान से एयरपोर्ट प्रस्थान के समय पर कुछ देर के लिए यातायात को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। फ्लीट का मार्ग खेरिया हवाई अड्डे से ईदगाह, माल रोड, ताज रोड होते हुए फूल सैयद चौराहा से होकर पीएसी मैदान तक रहेगा। मुख्यमंत्री की फ्लीट की वापसी भी इसी मार्ग से होगी। फ्लीट के आगमन और प्रस्थान के दौरान वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला जाएगा। प्रमुख चौराहों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोका भी जाएगा। उन्होंने बताया कि होटलों और धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि यहां कोई संदिग्ध तो नहीं रुका है।
किसान आंदोलन को लेकर भी अलर्ट, सेक्टर स्कीम लागू
आईजी ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर भी पुलिस का अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है। थाना पुलिस को भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हाईवे, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन पर पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी नजर रखी जा रही है। अगर, कहीं कोई गोपनीय बैठक हो रही होगी तो कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर स्कीम भी लागू कर दी गई है।