फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग गमगीन हो गए। घटना के बाद पिता और ससुराल पक्ष की बेरुखी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जबकि नानी का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिरोजाबाद में हुई सनसनीखेज वारदात में जहां एक तरफ पूरा इलाका दहल उठा और हर आंख नम हो गई, वहीं दूसरी तरफ खून के रिश्तों की असंवेदनशीलता भी सामने आई। डेढ़ साल के मासूम आरव की इतनी भीभत्स हत्या हो जाने के बाद भी उसके पिता सुमित कुमार और बदायूं निवासी अन्य ससुराल पक्ष के लोगों का दिल नहीं पसीजा।
आरव की नानी पिंकी देवी ने रोते हुए बताया कि उन्होंने वारदात के बाद बेटी रति के पति सुमित और उसके परिवार को फोन पर इस पूरी घटना की जानकारी दे दी थी। उन्हें चीख-चीखकर बताया गया कि उनके कलेजे के टुकड़े को तड़पा-तड़पाकर मार डाला गया है। इसके बावजूद देर शाम तक भी पिता सुमित या ससुराल का कोई भी सदस्य मासूम के शव को देखने या बिलखती मां को संभालने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
2 of 12
मासूम को सड़क पर पटकता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सुबह फोन कर रति की मां से ली थी शिकोहाबाद जाने की जानकारी
आरव हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह पूरी वारदात अचानक आवेश में आकर नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। मृत बच्चे की नानी पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह आरोपी विराज ने उन्हें फोन किया था और बातचीत के दौरान बड़ी ही चालाकी से उनकी पूरी लोकेशन ले ली।
विज्ञापन
3 of 12
मुठभेड़ के बाद जानकारी देती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिंकी ने अनजाने में उसे बता दिया कि वे दोनों मां-बेटी आज कानूनी राय लेने के लिए शिकोहाबाद जा रही हैं। लोकेशन मिलते ही सिरफिरा विराज बदायूं से बस पकड़कर सीधे शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गया और पीछा करते हुए पुष्पलता के घर तक पहुंच गया।
4 of 12
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने यह भी जांच की कि बस से शिकोहाबाद आने के बाद हत्यारा वारदात को अंजाम देकर वहां से कैसे भागा। क्या भागने में उसकी किसी ने मदद की या वह किसी अन्य साधन से भागा। पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ने के लिए शिकोहाबाद बस स्टैंड, मुख्य चौराहों और यादव कॉलोनी के बाहर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे और बाद में आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 12
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में रति का खुलासा, पति सुमित भी तलाक को था राजी, मगर मांग रहा था बेटा
फिरोजाबाद पुलिस की पूछताछ में मृत मासूम की मां रति देवी ने अपनी पारिवारिक स्थिति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। रति ने बताया कि वह अपने पति सुमित से अलग होकर तलाक लेना चाहती थी। पति सुमित भी इस तलाक के फैसले पर पूरी तरह राजी था। मगर, तलाक की इस सहमति के बीच सबसे बड़ा विवाद मासूम बच्चे को लेकर अटका हुआ था।
विज्ञापन
6 of 12
मासूम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति सुमित कानूनी तौर पर बेटे आरव को अपने पास मांग रहा था, लेकिन उसने बेटा पति को सौंपने से साफ मना कर दिया था। रति ने बताया कि वह अपने कलेजे के टुकड़े आरव को किसी भी कीमत पर खुद से दूर नहीं करना चाहती थी और उसे अपने साथ ही रखकर पालना चाहती थी। इसी खींचतान के बीच यह खौफनाक वारदात हो गई।
विज्ञापन
7 of 12
मासूम की हत्या के बाद बंद पड़ा घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर के पुजारी थे पिता, लंबे समय से परेशान बताया जा रहा आरोपी
जानकारी के अनुसार विराज चार भाई हैं। उसके पिता विशेंद्र पाठक शहर के एक मंदिर में पुजारी थे। उनके निधन के बाद परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि विराज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि पुलिस इन तथ्यों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है और आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि फिरोजाबाद में हुई घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई है। आरोपी विराज पाठक के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
8 of 12
मासूम की हत्या के बाद गली में खड़े लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्सैल स्वभाव का है आरोपी विराज, लोगों ने बताया-किराना की दुकान भी चलाता था
डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी विराज पाठक का नाम सामने आने के बाद उसके पैतृक क्षेत्र बदायूं के शेखूपुर में भी सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि पुलिस उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
9 of 12
मासूम की हत्या के बाद विलाप करती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के लोग भी इस जघन्य घटना के बाद स्तब्ध हैं और खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी विराज पाठक अविवाहित है और उसका स्वभाव काफी गुस्सैल माना जाता है। पड़ोसियों का कहना है कि वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगता था और कई बार लोगों से कहासुनी भी हो चुकी थी। हालांकि अब तक उसके खिलाफ किसी बड़े आपराधिक मामले की जानकारी सामने नहीं आई है।
10 of 12
मासूम की हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी किराना की दुकान भी चलाता था। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने शहर के महाराज नगर में एक प्रॉपर्टी बेची थी। उसी से मिली रकम से शेखूपुर में मकान बनवाया था। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां भी शेखूपुर में ही उसके पड़ोस में रहती थी, जहां से वह उसके संपर्क में आया था।
11 of 12
मासूम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में मां के शादी से इन्कार पर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मार डाला
यूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने 3 नवंबर 2024 को बेटे आरव को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी।
इसी बीच रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा देकर विश्वास जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे रती ने ठुकरा दिया था। विराज को लगा कि बच्चे के कारण ही रती शादी से मना कर रही है और उसने बच्चे की जान ले ली।