फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में विपक्ष पर बरसे शाह: भाजपा की जीत का किया दावा, कहा- हम 14 और 17 में जीते, 22 में भी जीतेंगे

Thu, 27 Jan 2022 10:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा-वृंदावन आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारें तुष्टीकरण के आधार पर चलीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अखिलेश बाबू के नेताओं के घर नोट निकलते हैं। बाहुबली परेशान करते थे, बहन-बेटियों का अपमान होता था। अब बाहुबली गले में पट्टी लगाकर सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे। अमित शाह ने सपा मुखिया के लिए कहा कि वह (अखिलेश यादव) सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल न करें, क्योंकि उनके शासनकाल में गुंडागर्दी किसी से छिपी नहीं थी। कहा कि प्रदेश में कानून का राज भाजपा ने ही कायम किया है। प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार का खात्मा किया गया। अमित शाह ने यूपी चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि हम 14, 17 में जीते, 2022 में भी जीतेंगे। उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि मथुरा को भाजपा ने ही तीर्थस्थल घोषित किया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन

2 of 5
अमित शाह और साथ में मथुरा जिले के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद मथुरा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ के दौरान अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि जब भी अपराधियों पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। मुख्तार अंसारी और आजम खान को पकड़ने पर दर्द हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा ने गन्ना किसानों को भुगतान किया, जबकि बुआ और भतीजे के राज में गन्ना मिलें बंद कर दीं। यह दोनों सरकार एक जाति का काम करती हैं। भाजपा की सरकार संपूर्ण समाज की बात करती है। सपा प्रमुख फ्री बिजली की बात करते हैं, जबकि सरकार में रहते बिजली नहीं दे पाए थे। भाजपा ने आम कार्यकर्ता श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा मंत्री बनाकर यूपी की बिजली व्यवस्था में सुधार कराया।

4 of 5
अमित शाह का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करने आया हूं। यह भगवान श्रीकृष्ण का क्षेत्र है। यहां अत्याचारों के पर्याय कंस का वध हुआ। उन्होंने कहा कि 14 और 17 के बाद अब 22 के चुनाव में भी कमल खिलेगा। यूपी का चुनाव आने वाले समय में देश के विकास में सहयोगी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री ने मोदी योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी समृद्धशाली और विकास के पथ पर बढ़ा है। काशी, चित्रकूट, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में विशेष विकास हुआ। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक आरोप तक नहीं है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने यूपी को लूटने का काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें