फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा: दो घंटे की बारिश भी नहीं झेल सकता है शहर, ये हैं वो 42 इलाके और मार्ग; जो बन जाते हैं तालाब

Fri, 07 Aug 2026 07:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महज दो घंटे की बारिश के बाद आगरा के 42 इलाकों और प्रमुख सड़कों पर फिर जलभराव हो गया, जिससे नगर निगम के जलनिकासी दावों पर सवाल खड़े हो गए। नगर निगम ने 73 नए नालों के निर्माण की योजना बताई है, लेकिन फिलहाल शहरवासियों को पुराने ड्रेनेज सिस्टम और जलभराव की समस्या से ही जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश से सड़कें बनीं तालाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे की बारिश और शहर की सड़कें फिर से लबालब हो गईं। बृहस्पतिवार को दोपहर में भी रिमझिम बारिश होती रही, जिससे फतेहाबाद रोड, दयालबाग, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, शंकरगढ़ पुलिया, अलबतिया रोड, अवधपुरी, खेरिया मोड, धनौली-नरीपुरा रोड, अर्जुन नगर, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार रोड समेत प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। नगर निगम के जलनिकासी के दावे भी पानी में बह गए। बारिश के बाद शहरवासियों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

 
विज्ञापन

2 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलभराव की समस्या से यहां ज्यादा जूझे
खेरिया मोड़:
एयरफोर्स स्टेशन के अजीत नगर गेट से ईदगाह पुल और धनौली रोड तक 3 वर्ग किमी. क्षेत्र में डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। यहां टोरंट पावर के बिजली कनेक्शन बॉक्स का हिस्सा पानी में डूब गया। करंट का खतरा बढ़ने पर उपभोक्ताओं ने फोन करके सूचना दी।
 
विज्ञापन

3 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैंट स्टेशन रोड:
सुल्तानपुरा से कैंट स्टेशन रोड पर एक फीट तक पानी भरा रहा। करीब 900 मीटर लंबी सड़क का हिस्सा पानी में डूबा रहा, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
 

4 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उखर्रा रोड:
राजपुर चुंगी के पास उखर्रा नाले से सटी रोड और इससे जुड़ी कॉलोनियों, गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। गलियां ऊंची होने से 25 से ज्यादा घरों में पानी भर गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 आवास विकास कॉलोनी:
सेंट्रल पार्क रोड पर नाला चोक होने से सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया, जो शाम तक नहीं निकला। पार्क के गेट से बोदला रोड के बीच 800 मीटर हिस्से में जलभराव रहा।


 
विज्ञापन

6 of 7
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य - फोटो : अमर उजाला
यह बोले नगर आयुक्त 
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के मुताबिक पुराना शहर होने के कारण ड्रेनेज सिस्टम भी पुराना है, जिस पर अब अत्यधिक लोड है। रवि हॉस्पिटल की ओर से निकल रहे नाले की चौड़ाई कम है, इसका निदान सीएम ग्रिड की सीवर लाइन पड़ने पर ही हो सकेगा, वहीं खेरिया मोड़ पर नाले को आगे खोला है, जिससे पानी पिछले साल के मुकाबले तेजी से निकल रहा है। कुछ जगह दिक्कत है, वहां नए सिरे से समाधान की योजना बनाई जा रही है। नए नालों का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल तो पंप और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा में जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन नगर निवासी राजकुमार नागरथ ने कहा कि खेरिया मोड़ वीआईपी रोड है, पर जलभराव का निदान अफसर नहीं कर पा रहे। पार्षद सुधीर राठौर ने बताया कि विभव नगर और शहीद नगर रोड पर जलभराव है। नालियां चोक हैं और सीवर उफन रहा है। नगर आयुक्त अफसरों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें