फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : तालाब में नहा रहे बच्चे डूबे, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी

Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
1 of 5
तालाब में खोजबीन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
टूंडला के एक गांव में तालाब पर नहाने गए बच्चें डूब गए। उन्होंने बचाने के लिए ग्रामीणों ने जान की बाजी लगा दी। दोनों की खोज में तालाब में कूद गए। लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं लड़के की खोज लगातार जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
तालाब में खोजबीन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
टूंडला के गांव उसयानी में अशोक कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार सुबह अशोक का 12 वर्षीय पुत्र गौतम और 10 वर्षीय पुत्री तालाब में नहाने गई थी। वे अचानक तालाब में डूब गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डूबते देखकर मदद के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

3 of 5
तालाब में डूबे बच्चे को निकाला। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दोनों बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद खुशबू का ढूंढ निकाला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं गौतम को भी खोजा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।

4 of 5
घटना स्थल पर पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्ची का शव बरामद। - फोटो : अमर उजाला
तालाब से बच्ची का शव ढूंढ निकाला। वहीं लड़के को भी तालाब से निकाले जाने की सूचना की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें