आगरा में दसवीं की छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की, वो भी दिनदहाड़े। जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना उसका कलेजा कांप गया। मौके पर पहुंचा हर शख्स यह सोचने पर मजबूर था कि कितने क्रूर होंगे, वे युवक जिनके हाथ इस वारदात को करते वक्त रुके नहीं। घटनास्थल की तस्वीरें देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे।
विज्ञापन
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
2 of 9
संजिल का स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
मलपुरा क्षेत्र के गांव लालऊ की रहने वाली छात्रा संजिल पुत्र हरेंद्र सिंह जाटव अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वो गांव से नौ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी उसे बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
3 of 9
घटनास्थल पर उड़ता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
संजिल ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश कर रही थी। चीख रही थी, पर कोई सुनने वाला नहीं थी। उसे मदद की जरूरत थी, लेकिन मददगार दूर-दूर तक नहीं था। वो खुद ही जमीन पर लेटकर आग बुझाने का प्रयास करती रही। थोड़ी देर बाद युवक अजय आया, वह खुद को बेबस पा रहा था। सूचना देने के लिए संजलि के घर चला गया।
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
4 of 9
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके थोड़ी देर बाद एक स्कूल बस आई। उसमें आग बुझाने के उपकरण लगे थे। उनसे स्प्रे करके आग को बुझाया गया। तब तक संजलि 75 फीसदी झुलस चुकी थी। लोगों ने आग की लपटों और गंध से माना कि उस पर पेट्रोल डाला गया होगा। वारदात के बाद आधे से अधिक विद्यार्थी स्कूल में ही रोक लिए गए। उनसे तकरीबन तीन घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। खासकर पीड़िता की क्लास के दो छात्रों से एसएसपी ने भी काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
5 of 9
रोती बिलखती संजिल की मां
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही गांव लालउ में सन्नाटा पसर गया। पीड़िता की बड़ी बहन अंजली, मां अनीता और पिता हरेंद्र सकते में आ गए। उसका छोटा भाई प्रवीन और सबसे छोटी बहन प्रज्ञा भी दहशत में है। संजलि की मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएन मेडिकल की इमरजेंसी में वह बार-बार अपनी बेटी के पास जाती हैं और फिर लौट आती हैं। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
6 of 9
अस्पताल के बाहर खड़े रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भी काफी लोग पहुंच गए। ये लोग कह रहे थे कि 15 मार्च 2015 को हुई शोध छात्रा की हत्या के बाद यह सबसे क्रूर वारदात है। शोध छात्रा की हत्या प्रयोगशाला के कटर से काटकर की गई थी। छात्रा संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक कौन हैं? पुलिस के पास न तो इस सवाल का जवाब है और न ही इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कोई लाइन है। सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा है। वे मनचले हैं, सिरफिरे हैं या फिर कोई और?
विज्ञापन
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
7 of 9
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि संजलि भले ही यह कह रही हो कि वह नहीं जानती है कि हमलावर कौन हैं? लेकिन कोई न कोई ऐसी बात जरूर हुई होगी, जिसने उसे परेशान किया होगा। हमलावरों ने इस घटना से पहले भी कोई न कोई ऐसी हरकत की होगी, जिसे संजलि ने सहेलियों को बताया होगा। उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि कोई संजलि को परेशान कर रहा था।
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
8 of 9
घर के बाहर खड़े रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
संजलि के पिता हरेंद्र का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। कुछ छोटी मोटी घटनाएं उनके साथ जरूर हुई हैं, जो किसी के साथ भी हो सकती हैं। कभी किसी से कहासुनी हो गई, कभी किसी बात पर विवाद, ये भी एक या दो बार ही, लेकिन ये ऐसी घटनाएं नहीं है जो इतनी हौलनाक वारदात की परिणति बने। उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया, न ही उनकी किसी से रंजिश है।
शोध छात्रा हत्याकांड के बाद सबसे क्रूर वारदात, दहल गया आगरा का दिल, देखें तस्वीरें
9 of 9
अस्पताल से बाहर निकलते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा संजलि को जिंदा जला देने का दुस्साहस करने वाले युवक परिचित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस का मानना है कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया होगा। बाइक के पीछे बैठने वाले लोग अमूमन हेलमेट नहीं लगाते हैं। जिस जगह वारदात हुई वह घर से आधाकिलोमीटर पहले और स्कूल से एक किलोमीटर दूर है। मौका ए वारदात पर ही लाइटर पड़ा मिला। हमलावरों ने पेट्रोल से भरी बोतल भी खाली हो जाने के बाद वहीं-कहीं आसपास फेंक दी होगी। थोड़ी देर में ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।