फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: हर हाथ में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने; दिल जीत लेंगी वॉक फॉर यूनिटी की तस्वीरें

Tue, 11 Aug 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत लोहामंडी में आयोजित वॉक फॉर यूनिटी में सैकड़ों स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के जयकारे लगाए। करीब दो किलोमीटर की यात्रा में देशभक्ति गीत, झांकियां और बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसे देखने के लिए राहगीर भी रुक गए।
विज्ञापन
1 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को शहर में वॉक फॉर यूनिटी (पदयात्रा) का भव्य आयोजन किया गया। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन लोहामंडी से शुरू हुई इस विशेष यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

 
विज्ञापन

2 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वॉक फॉर यूनिटी- विश्वास की विरासत का आयोजन किया गया। अमर उजाला और जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के तत्वावधान में लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन से यात्रा का शुभारंभ जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता व महाराजा अग्रसेन सदन के महासचिव डॉ.वीडी अग्रवाल ने किया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीषण उमस और गर्मी भी बच्चों के जोश को कम नहीं कर पाई। यात्रा में विभिन्न स्कूलों के करीब 1500 विद्यार्थियों ने शिरकत की। इस दौरान मार्ग में बच्चे इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। 

 

4 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और एकता का संदेश देती यह यात्रा कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी, लोहामंड़ी, जयपुर हाउस से होते हुए सेवा सदन पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रभात वर्मा, बृजमोहन रैपुरिया, कमल छाबड़िया, डॉ. महेश चौधरी, अमित अग्रवाल, रिपुदम्न सिंह आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

5 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भरा जोश
वॉक फॉर यूनिटी का समापन स्कूली छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। होली लाइट पब्लिक स्कूल के बैंड और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बीडी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के युद्ध कौशल की झलकियां प्रस्तुत कीं। कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी प्रस्तुति से अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

 
विज्ञापन

6 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति का जोश भरने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जम। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल में जोश भरा। बचपन प्ले स्कूल एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, गणेशराम नागर स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल और शिवालिक पब्लिक स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड की प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे और महात्मा गांधी के रूप में नजर आए। माही इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन पर आधारित प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

 

8 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये रहे मौजूद
जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के डायरेक्टर आयुष बंसल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के समन्वयक सुनित कौर, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से भारती, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के आलोक, होली लाइट पब्लिक स्कूल के निदेशक रवि नारंग, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से निदेशक डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत, बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के निदेशक मोहित गर्ग, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल से उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र चाहर, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल के प्रभारी दामोदरदास, बलूनी पब्लिक स्कूल से समन्वयक महक हांडा, एसएस कॉन्वेंट स्कूल से समन्वयक लव अग्रवाल, माही इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक राधे श्याम, अपर्णा, हेरिटेज पब्लिक स्कूल से फौजिया बानो, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक मनोज भदौरिया और होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, गणेश राम नागर बालिका सरस्वती विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, न्यू मिल्टन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे।

 
विज्ञापन

9 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रस्तुतकर्ता- अमर उजाला एवं जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल
प्रायोजक- साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
सह-प्रायोजक- डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, तपन ग्रुप, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), मोशन एकेडमी, स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, एथनिक ऑरा बाय आवी
सहयोगी संस्थाएं- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, होली लाइट पब्लिक स्कूल, बीडी कॉन्वेंट सीनियर, सेकेंडरी स्कूल, ऑल सैंट्स स्कूल, आगरा पायल प्राइवेट लिमिटेड (ब्रज मोहन रैपुरिया), बचपन प्ले स्कूल एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, प्रभात ज्वैलर्स, केक एंड मोर (कमल छाबड़िया), ओरियन ग्लोबल स्कूल (मनोज गोयल), स्लीन इंडिया विज प्राइवेट लिमिटेड, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, एसकेएम कांट्रैक्टर्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, डॉक्टर बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मिल्टन पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, हाई स्टील, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, सर्वा डेंटल हॉस्पिटल, मैजिक फ्रेम, प्रभा हॉस्पिटल, एसएस कॉन्वेंट स्कूल, पंजाब नेशनल बैंक, स्टार एस्टेट, सिंबॉयजिया वर्ल्ड स्कूल, माही इंटरनेशनल स्कूल एंड ईशान कॉलेज, सचदेवा मिलेनियम स्कूल, डीएसएम सोल प्रोडक्ट प्रालि, डॉ महेश चौधरी-अंबे हॉस्पिटल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें