फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में नेग पर कुश्ती: जब असली और नकली किन्नरों का महाकौशल एक्सप्रेस में हुआ आमना-सामना, यहां भी रियल वाले पड़े भारी

Fri, 15 Jul 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
transgenders in Mahakaushal Express - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महाकौशल एक्सप्रेस में वसूली को लेकर असली और नकली किन्नरों में मारपीट हो गई। किन्नरों ने यात्रियों से नेग वसूलने के नाम पर बदसलूकी भी की। यात्रियों ने रेल मदद एप पर शिकायत की तो आरपीएफ की टीम ने तीन किन्नरों को पकड़ लिया, जबकि नकली किन्नर भाग निकले। किन्नरों को गिरफ्तार करके रेलवे कोर्ट में पेश किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि निजामुद्दीन से जबलपुर तक चलने वाली महाकौशल के साधारण कोच में दो नकली किन्नर यात्रियों से नेग वसूल रहे थे। इसी दौरान वहां असली किन्नर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और असली किन्नरों ने नकली किन्नरों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वहां लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
महाकौशल एक्सप्रेस में किन्नरों के बीच मारपीट - फोटो : फाइल फोटो
मारपीट के दौरान एक यात्री ने झगड़े का वीडियो बनाकर रेल मदद एप पर डाला और शिकायत की। सुबह करीब साढ़े सात बजे गाड़ी आगरा कैंट पहुंची। यहां आरपीएफ ने जनरल कोच से तीन किन्नरों को पकड़ लिया, जबकि नकली किन्नर ट्रेन से उतरकर पहले ही भाग गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
महाकौशल एक्सप्रेस में असली और नकली किन्नरों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए किन्नर राधिका, मोहिनी व मंजरी हैं, जिन्हें रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। तीनों के खिलाफ बेटिकट यात्रा करने, शांति भंग करने और रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

4 of 5
आगरा छावनी स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
यात्रियों के साथ भी की बदसलूकी
महाकौशल एक्सप्रेस के यात्रियों ने बताया कि साधारण कोच में किन्नर यात्रियों से नेग के नाम पर वसूली कर रहे थे। रास्ते भर यात्रियों के साथ बदसलूकी और जबरदस्ती की। इसको लेकर यात्रियों से भी उनका विवाद हुआ था। कुछ यात्रियों ने नेग देने से इनकार किया तो किन्नरों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकौशल एक्सप्रेस में मारपीट - फोटो : फाइल फोटो
आगरा से पलवल तक करते हैं उगाही
रेल यात्री परामर्श समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि ट्रेनों में किन्नरों का आतंक आगरा से पलवल तक है। किन्नर पलवल और आगरा से ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों से वसूली करते हैं। ज्यादातर किन्नर जनरल कोचों में वसूली करते हैं मगर ट्रेन के ठहराव होने पर एसी कोचों में भी पहुंच जाते हैं। आरपीएफ और ट्रेनों में चलने वाली जीआरपी भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें