फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर घर जाने की चुनाैती: स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की; देखें तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2026 09:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

होली के त्योहार पर घर जाने के लिए मंगलवार को स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दाैरान स्टेशन पर रेलवे की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली के त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के कारण आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्री एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आए। रेलवे का दावा था कि यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की गई हैं, लेकिन स्टेशन पर भीड़ के चलते अव्यवस्थाएं दिखीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेशन पर हर जगह यात्रियों की भीड़ थी। प्रतीक्षालय में बैठने के लिए भी जगह नहीं थी। घंटों इंतजार करने के बाद जब ट्रेन की घोषणा होती, तो प्लेटफार्म पर यात्रियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग जाती। यात्री ट्रेन में पहले चढ़ने की जल्दीबाजी में एक दूसरे को धकियाते नजर आए। इस दाैरान ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्री इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकल रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
होली पर ट्रेनों में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सैकड़ों यात्री बिना मेटल डिटेक्टर से जांच कराए स्टेशन पर आते नजर आए, प्रतीक्षालय में बेंच की संख्या कम पड़ गई थी और यात्री फर्श पर बैठने को मजबूर थे। वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा होते ही यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म नंबर एक पर दौड़ पड़ी। मुंबई जा रहे दीपक ने बताया कि सीट मिल गई है, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा थी। मनीष ने बताया कि वे उज्जैन जा रहे हैं। इस बार की भीड़ सामान्य से कहीं अधिक थी।

 

4 of 5
होली पर ट्रेनों में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे ने त्योहार के मद्देनजर अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर दो होल्डिंग एरिया बनाए गए थे, लेकिन इनमें सीटें खाली पड़ी थीं। यहां तक कि मेडिकल स्टाफ में एक मात्र महिला कर्मचारी नजर आई। होल्डिंग एरिया में, जहां यात्रियों के लिए मोबाइल टॉयलेट्स, पेयजल, और बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली की भीड़ को देखते हुए 56 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली पर ट्रेनों में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेशन के डायरेक्टर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए मेडिकल हेल्प टीम और आरपीएफ तथा जीआरपी की संयुक्त चेकिंग टीम भी तैनात की गई थी। आईएसबीटी पर स्थिति थोड़ी बेहतर थी। लखनऊ जाने वाली बसों की संख्या तो ज्यादा थी, लेकिन यात्रियों की संख्या बहुत कम रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें