फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न यातायात नियमों की परवाह, न खुद की जान की चिंता, पुलिसकर्मी भी तोड़ रहे नियम

Wed, 06 Nov 2019 10:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
बिना हेलमेट पहन चला रहे बाइक - फोटो : अमर उजाला
यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाले हादसों में प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों की मौत होती है। हजारों लोग घायल होते हैं। फिर भी लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। इन्हें न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही खुद की जान की चिंता। हैरत की बातय यह कि पुलिसकर्मी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को शहर की सड़कों पर आमजन के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए देखा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिना हेलमेट के बाइक पर तीन लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को यातायात माह का पांचवां दिन था। चौराहों पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे थे। बावजूद इसके वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे थे। अधिकांश बाइक सवार हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही बाइक पर तीन से चार सवारी और बच्चे बिठाकर फर्राटा भर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
डग्गामार वाहन कर रहे जिंदगी से खिलवाड़ - फोटो : अमर उजाला
नियम तोड़ने में कार सवार भी पीछे नहीं दिखे। शायद ही कोई कार सवार हो जो सील्ट बेल्ट लगाए हो। चालान की बढ़ी संख्या से ही अनुमान लगाया जा सकता है कि वाहन चालक नियमों के प्रति कितने गंभीर हैं। पुलिसकर्मियों को भी नियमों की परवाह नहीं थी। इसके साथ ही डग्गामार वाहनों में यात्रियों को लटकर यात्रा करते हुए देखा गया।

4 of 5
यातायात नियमों का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर माह में जिले में कुल 2050 लोगों का चालान नियम तोड़ने को लेकर किया जा चुका है। करीब 15 लाख 20 हजार का जुर्माना भी वसूला गया है। इतनी भारी भरकम धनराशि देने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिसकर्मी ही तोड़ रहे यातायात नियम - फोटो : अमर उजाला
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हम जागरूकता अभियान वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ही चला रहे हैं। फिर भी लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करके अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें