नागरिकता कानून को लेकर चल रहे माहौल से पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। रविवार को महज 17 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, जबकि पिछले रविवार को 30 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे थे।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध की लपटों से स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों की तादाद में भी कमी आने लगी है। विदेशी ही नहीं पंजाब, हरियाणा और दक्षिणी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी कम हो गए हैं। रविवार को मौसम सुबह से ही साफ था, कोहरा भी नहीं था। धूप खिली और सर्दी कम रही। इसके बाद भी ताज पर आने वाले पर्यटकों की संख्या सीमित ही रही।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर पर्यटन सीजन में रविवार को 30 से 40 हजार के बीच पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंचते हैं, लेकिन इस दफा 17195 टिकटों की बिक्री हुई। बीते रविवार को ताज की टिकट खिड़कियों से 21 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई थी, जबकि 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज के दीदार किए थे।
4 of 6
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला और फतेहपुरसीकरी में भी पांच से आठ हजार के बीच पर्यटक ही पहुंचे। इन दोनों स्मारकों पर भी रविवार को इसके दोगुना पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट सेवाओं के बंद होने और बवाल की जानकारी होने के कारण पर्यटन सीजन में लोग आगरा की जगह दूसरे पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि ताज देखने वालों की तादाद में कमी आ रही है। -राजीव तिवारी, पर्यटन उद्यमी, पूर्व अध्यक्ष नेशनल चैंबर