फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुप्रीम' आदेश: ताजमहल के 500 मीटर पर पर्यटक और पास धारकों को रोकना शुरू, आ गए बैरियर

Thu, 06 Oct 2022 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजगंज क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के 500 मीटर परिधि में व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक के आदेश पर एडीए ने दशहरे के दिन भी व्यापारियों को कारोबार बंद करने के नोटिस दिए, वहीं पुलिस ने दशहरा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को छोड़कर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया। ऑटो, टैक्सी से ताजगंज के होटलों में पहले से की गई ऑनलाइन बुकिंग वाले पर्यटकों को भी बैरियर पर रोक दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ताजगंज के क्षेत्रीय लोगों को पास होने के बाद भी बैरियर पर रोका जा रहा है। पुरानी मंडी बैरियर से आगे खाद्य सामग्री के ऑटो के साथ पर्यटक वाहनों को पुलिस रोक रही है।

ताजगंज दक्षिणी गेट निवासी ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि पुरानी मंडी से आगे पासधारकों को भी रोका जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। प्रशासन मनमाने तरीके से आदेश की व्याख्या कर लोगों को परेशान कर रहा है। हम लोग सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रहे हैं, जिसमें इन सभी परेशानियों को इंगित किया जाएगा। एडीए, प्रशासन द्वारा की गई मनमानी से हो रही परेशानी के वीडियो तैयार किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
थाने पर रखे बैरियर - फोटो : अमर उजाला
मुनव्वर अली ने कहा कि स्थानीय निवासियों के लिए खाने पीने, दवाओं की कमी हो रही है। बुजुर्ग और असहाय लोग एक किमी दूर जाकर दवाएं और खाना नहीं ला सकते। 17 अक्तूबर तक नोटिस दिया है तो यह सख्ती उसके बाद करें।
विज्ञापन

3 of 5
सर्वे करती एडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
बता दें वर्ष 1996 में जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ताजगंज के लोगों की परेशानी बढ़ी थीं, ठीक 26 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के ताज की 500 मीटर परिधि में व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक के आदेश से लोग वैसे ही परेशान हैं। सप्ताह भर से वह सांसद, विधायकों के घर जाकर उनसे राहत की मांग कर चुके हैं, पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
 

4 of 5
ताजगंज में घरों में खुली हैं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
जिले में तीन सांसद, प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों, 9 विधायकों, दो एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्ताधारी भाजपा से है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा मदद से हाथ खड़े करने और विधायकों द्वारा प्रशासन पर दबाव न बना पाने से ताजगंज के लोगों में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने दल से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मदद दिलाएं। पार्टी में कई विख्यात अधिवक्ता हैं, वहीं राज्य सरकार भी उनकी ओर से कोर्ट में पक्ष रख सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें