शनिवार के बाद रविवार को भी ताजनगरी के स्मारकों में सैलानियों से रौनक बनी रही। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा समेत अन्य स्मारक पर्यटकों से गुलजार रहे। बीते रविवार के मुकाबले इस रविवार 20 फीसदी पर्यटक ज्यादा आए।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में सैलानियों की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
लंबे सप्ताहांत के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बेहतर रही। पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि इस टूरिस्ट सीजन में भारतीय पर्यटकों की संख्या सप्ताहांत पर और बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल पर 28 विदेशी और सार्क देशों के 8 सैलानियों के साथ 4029 भारतीय पर्यटक पहुंचे। कुल 4128 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, जबकि शनिवार को इनकी संख्या 5000 से ज्यादा थी।
4 of 5
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला में पर्यटकों की संख्या 976 तक पहुंच गई। बीते रविवार से अगर तुलना करें तो न केवल ताजमहल बल्कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला, समेत सभी स्मारकों में सैलानियों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।