फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खास होगा ताजमहल का दीदार, 'संगमरमरी हुस्न' पर लगेंगे 'चार चांद'

Sat, 14 Sep 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आज खास होगा ताजमहल का दीदार, 'संगमरमरी हुस्न' पर लगेंगे 'चार चांद'
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक शनिवार को चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। चांदनी रात में ताज के दीदार को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आठ शिफ्टों में होने वाले इस दीदार की सभी शिफ्टें फुल हो चुकी हैं। बहुत से पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले ही टिकट लेनी होती है। ऐसे में माल रोड स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय पर शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों की लंबी लाइन लग गई। कई एजेंट भी टिकट की लाइन में लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के कारण पर्यटक न तो दिन में और न ही रात्रि दर्शन कर सके थे। इसलिए शनिवार को रात्रि दर्शन के लिए पर्यटकों में काफी बेकरारी दिखी। रात 8:30 बजे से पहली शिफ्ट शुरू होती है। आखिरी शिफ्ट रात 12 बजे होती है। प्रत्येक शिफ्ट 30 घंटे की होती है। हर शिफ्ट में 50 पर्यटक ही रहते हैं। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात्रि दर्शन के लिए स्मारक में सिर्फ पूर्वी गेट से ही पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा। यहां रेवती के बाड़े में पर्यटकों की तलाशी होगी। इसके बाद पहले से निर्धारित समय के अनुसार, उन्हें स्मारक के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सितंबर माह की पूर्णिमा का पर्यटकों को खासा इंतजार रहता है। दरअसल, जुलाई और अगस्त में मानसून होने के कारण आसमान में बादल छाए रहते हैं। ऐसे में चांद की रोशनी ठीक से स्मारक पर नहीं पड़ पाती। सितंबर में मौसम खुल जाता है। चांदनी किरणें स्मारक को दूधिया रोशनी में नहला देती हैं। ऐसे में स्मारक खासा आकर्षित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि आज पूर्णिमा पर रात्रि में ताजमहल के रात्रि दर्शन होंगे। सभी टिकट बिक गई हैं। पर्यटकों में इसको लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें