फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के तीन नौजवान बने सेना में अफसर, तस्वीरों में जानें इन जांबाजों के बारे में

Sun, 10 Jun 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ima
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासआउट होकर शनिवार को आगरा के तीन नौजवान सेना में अफसर बन गए हैं। बेटे के अफसर बनने के बाद इनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा के तीन नौजवान बने सेना में अफसर, परिवार में खुशी का माहौल

2 of 5
परिवार के साथ मनीष कसाना
आगरा के कस्बा सैंया के रहने वाले मनीष कसाना सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून में पॉसिंग आउट परेड में भाग लेने पहुंचे मनीष के पिता ब्लाक प्रमुख मानवेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। मनीष का वर्ष 2017 में आईएमए में चयन हुआ था।
 
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा के तीन नौजवान बने सेना में अफसर, परिवार में खुशी का माहौल

3 of 5
कुलदीप सोलंकी
आगरा सदर बाजार के कुलदीप सोलंकी भी सेना में अफसर बन गए हैं। बेटे के अफसर बनने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सदर बाजार निवासी कुलदीप सोलंकी के पिता दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात हैं।

तस्वीरें: आगरा के तीन नौजवान बने सेना में अफसर, परिवार में खुशी का माहौल

4 of 5
कुलदीप सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
कुलदीप ने बताया कि देश की सेवा करने का लक्ष्य आज पूरा हुआ है। उन्होंने युवाओं को सेना में आने की बात कही। अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह नेवी में भी थे। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुभाष शाक्य
वहीं सुरक्षा विहार ग्वालियर रोड सुभाष शाक्य भी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इनके पिता दिनेश बाबू शाक्य सेना की ईएमई कोर में 30 वर्ष की सेवा के बाद सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। अब बेटे के अफसर बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें