फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका हत्याकांड: मासूम बेटियां पूछ रहीं एक ही सवाल- अब कौन संभालेगा हमें, कौन करेगा दुलार ?

Mon, 29 Mar 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
बेटियों ने वीडियो कॉलिंग से किए मां के अंतिम दर्शन - फोटो : अमर उजाला
मां तुम कहां चली गईं? अब कौन हमें दुलार करेगा? अब कौन संभालेगा? अब हम किसके साथ होली खेलेंगे। यह पीड़ा है आगरा की तीन बेटियों रिद्धी-सिद्धी और तनु की। रिद्धी-सिद्धी 10 साल की है, तनु की उम्र चार साल है। मां की मौत के बाद वे अपने नाना और नानी से यही सवाल कर रही हैं। तीनों मां के साथ होली की तैयारी में लगी थीं। तनु मां के साथ ही पिचकारी खरीदकर लाई थी। आरोप है कि पिता ने बच्चों से मां को छीन लिया। अब तीन बेटियां मां की याद में तड़प रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आधार कार्ड पर प्रियंका का फोटो - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली प्रियंका की गुरुवार रात को हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पति धर्मेंद्र पर ही है। वह घटना के बाद से फरार है। उनकी तीन बेटियां रिद्धी, सिद्धी और तनु हैं। तीनों आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में अपने नाना के पास हैं। 

परिजनों ने बताया कि प्रियंका घर में होली की तैयारी में लगी थी। बेटियों के लिए पिचकारी खरीदकर लाई थी। मां की मौत के बाद तीनों बेटियां पल-पल उन्हें याद कर रही हैं। ऐसे में नाना, नानी सहित परिवार के अन्य लोग उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कर रहे हैं। रविवार को तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया। वह बार-बार नाना और नानी से सवाल कर रही हैं कि अब हम किसके साथ होली खेलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका की बेटियों को खाना खिलाती परिवार की महिला - फोटो : अमर उजाला
मासूम तनु अभी यह नहीं समझ पा रही है कि मां कहां चली गईं है। वह मां के साथ उनकी दिलाई पिचकारी को याद कर रही थी। वह रोते हुए एक ही बात कह रही थी कि मम्मी ने अपने पैसों से पिचकारी दिलाई थी। हालांकि मां की मौत के बाद मकान मालिक तीनों को नाना के पास छोड़ गए। ऐसे में उनका सारा सामान वहीं रह गया। तनु बार-बार अपनी पिचकारी मांग रही थी। इस पर घरवाले उसकी पिचकारी लेकर आए। मां की दिलाई पिचकारी मिलने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  

4 of 7
पत्नी का हत्यारोपी धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र पकड़ लिया गया। इस बारे में बेटियों को जब पता चला तो वह एक ही बात कहने लगीं कि पिता को सजा दिलाना। इस बार छुड़ाकर मत लेकर आना। उन्होंने हमसे मां को छीन लिया। पहले मां ने उन्हें छुड़ा लिया था। इस वजह से ही उन्होंने मां को मार डाला। हालांकि पकड़े जाने की जानकारी गलत थी। 
विज्ञापन

5 of 7
रोती-बिलखती बेटियां - फोटो : अमर उजाला
तीनों बच्चियों को नाना संजय श्रीवास्तव और नानी गजल संभाल रही हैं। संजय हलवाई की बगीची स्थित फैक्टरी में पैकिंग का काम करते थे। मगर, लॉकडाउन में नौकरी छूट गई। लॉकडाउन के बाद दो महीने काम करने गए, लेकिन फिर से काम बंद हो गया। इस कारण घर पर बैठे हैं। एक बेटा टीटू इलेक्ट्रॉनिक का काम सीख रहा है। उसकी शादी नहीं हुई है। काम नहीं करता है। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट है। ऐसे में उन पर तीन बेटियों की जिम्मेदारी आ गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
मां की मौत के बाद गुमसुम तीनों बेटियां - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। बेटियों के लिए तमाम योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। आवास विकास कालोनी में तीन बेटियों की मां की हत्या हो गई। पिता हत्या के बाद से फरार है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। वह गिरफ्तार हुआ तो जेल भेजा जाएगा। ऐसे में बेटियां किसके सहारे रहेंगी? यह बड़ा सवाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि सरकारी मदद के साथ ही किसी सामाजिक संगठन ने हाथ नहीं बढ़ाया है। सरकारी मदद मिलती है तो बेटियों की परवरिश हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका की बेटियां - फोटो : अमर उजाला
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र की तलाश की जा रही है। वह पत्नी की हत्या के बाद से फरार है। उसका मोबाइल भी स्विच आफ जा रहा है। उसकी लोकेशन पहले आसपास की आई थी। उसके घर के बारे में पता किया जा रहा है। उसके परिचित और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दो टीम लगी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें