आगरा में करीब आठ घंटे के अपने दौरे में सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसी जगह भी गए जहां अधिकारी शायद ही कभी जाते हों। कोई मुख्यमंत्री पैदल तो कभी गया ही नहीं। रास्ते ऊबड़खाबड़ और कंटीली झाड़ियां। इन रास्तों पर चलने में अफसरों की तो सांसें फूल गईं। खुद सीएम योगी के कांटा चुभ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अागरा में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी रविवार को आगरा में ताज कॉरिडोर का निरीक्षण कर रहे थे। इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ववर्ती मायावती सरकार में शुरू हुआ था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस भी चला है।
विज्ञापन
3 of 5
अागरा में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने भी खुद यह जगह देखी। अधिकारियों के साथ वे यमुना किनारे ताज कॉरिडोर का निरीक्षण करने गए। यहां के रास्ते इतने दुर्गम थे कि पैदल चलना मुश्किल था। इसके बाद भी सीएम ने इसका निरीक्षण किया।
4 of 5
अागरा में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
वे कंटीली झाड़ियों के बीच पैदल ही चलते रहे। रास्ते ऊबड़खाबड़ भी थे लेकिन सीएम ने पूरा कॉरिडोर घूमकर देखा।
इसी दौरान सीएम के पैर में कांटा भी चुभ गया। यह देखकर उनके साथ चल रहे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथ से ही कांटे को निकाल भी दिया।