आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार रात को ट्रेन की एक बोगी आग का गोला बन गई। आग की लपटें निकलता देखकर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का मच गई।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, देखें भयावह तस्वीरें
2 of 5
बोगियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जिस बोगी में आग लगी थी, वो कैंट रेलवे स्टेशन की साइड लान पर खड़ी थीं। यहां तीन बोगियां थी। जिनमें से एक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बोगी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, देखें भयावह तस्वीरें
3 of 5
बोगियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
साइड लाइन पर खड़ी बोगी से आग की लपटें निकलता देखकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, देखें भयावह तस्वीरें
4 of 5
बोगियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। बोगी में लगी आग को बुझाया। इसके बाद रेलवे के अफसर और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बोगी में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, देखें भयावह तस्वीरें
5 of 5
बोगियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान रेल यात्री भी सकते में आ गए। रेलवे अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है। कैंट स्टेशन आगर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां से कई ट्रेन गुजरती हैं। हर वक्त सैकड़ों यात्री मौजूद रहते हैं।