आगरा के फतेहबाद मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में मृत मिली थाईलैंड की युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। अब पुलिस विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की रहने वाली 43 वर्षीय अंचली कासी अक्तूबर, 2018 में भारत आई थी। यहां फतेहबाद रोड स्थित स्पा सेंटर में काम करती थी। वो हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहती थी। 14 जनवरी को फ्लैट में उसका शव मिला था। बेड के पास ही बिना रैपर की गोलियां पड़ी थीं। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा था, मैं जिंदगी से तंग आ गई हूं, न मेरे पास काम (जॉब ) है, न पैसा है, न परिवार है, न ही घर है। अब यह दर्द और सहा नहीं जाता। आगरा को प्यार करती हूं, मेरे मृत शरीर को जला देना, मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर देना, ताकि फिर से जन्म न लेना पड़े, मेरी आत्मा को शांति मिल जाए।
4 of 5
आगरा के युवक ने दी मुखाग्नि
- फोटो : अमर उजाला
युवती के परिजनों ने भारत आने से इंकार कर दिया था। इस पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके साथ ही उसकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार कराया। युवती के एक परिचित संदीप ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।