फिरोजाबाद जिले के गांव नगला दल में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 10 माह का मासूम जिंदा जल गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पीड़ित परिवार को पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। आग से हजारों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया है।