फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल में तीन गुना तक बढ़ गए ताजमहल के 'दीवाने', आंकड़े कह रहे हैं- 'वाह ताज'

Tue, 01 Jan 2019 02:32 PM IST
Priyesh Mishra अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दीदार के लिए साल 2018 बेहद यादगार रहा। इस साल दीदार-ए-ताज के लिए सैलानियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई। ताजमहल के टिकट काउंटरों से ही इस साल 70 लाख टिकट बिके, जो बीते साल से पांच लाख ज्यादा हैं। ऑनलाइन टिकटों की संख्या आने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, वहीं 15 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताज पर सैलानियों की तादाद अब तक सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन

दस साल में तीन गुना तक बढ़ गए ताजमहल के 'दीवाने', आंकड़े कह रहे हैं- 'वाह ताज'

2 of 6
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर 2018 में भारतीय सैलानियों की संख्या में 9 फीसदी का इजाफा हुआ, वहीं विदेशी सैलानियों की संख्या 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ी। ताजमहल पर बीते साल के मुकाबले हर माह भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस साल 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाने के बाद भी ताज पर पर्यटकों की संख्या और मुख्य गुंबद पर पर्यटकों का दबाव बना रहा। 
विज्ञापन

दस साल में तीन गुना तक बढ़ गए ताजमहल के 'दीवाने', आंकड़े कह रहे हैं- 'वाह ताज'

3 of 6
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का प्रवेश टिकट भारतीय पर्यटकों के लिए 30 से बढ़ाकर 50 रुपये और विदेशियों के लिए 750 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया। इसके अलावा दोनों ही श्रेणी के पर्यटकों के लिए 200 रुपये का शुल्क मुख्य गुंबद के लिए अलग से किया गया। 

दस साल में तीन गुना तक बढ़ गए ताजमहल के 'दीवाने', आंकड़े कह रहे हैं- 'वाह ताज'

4 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मार्च 2018 में विदेशी सैलानियों की संख्या ने रिकार्ड ही तोड़ दिया। मार्च में 1,17,819 पर्यटक आए, वहीं फरवरी में इनकी संख्या 1,12,101 रही। नवंबर में 98,101 पर्यटक और दिसंबर में एक लाख पर्यटक ताज पर पहुंचे। वहीं भारतीय सैलानियों की संख्या अक्तूबर में सबसे ज्यादा दर्ज की गई। 6,08,422 भारतीय पर्यटकों ने अक्तूबर में ताज का दीदार किया, नवंबर में यह आंकड़ा 5.61 लाख रहा, इसके बाद जून की छुट्टियों में 5.60 लाख भारतीय पर्यटक आए। सितंबर में 5.52 लाख पर्यटक ताज पर आए। 
विज्ञापन

दस साल में तीन गुना तक बढ़ गए ताजमहल के 'दीवाने', आंकड़े कह रहे हैं- 'वाह ताज'

5 of 6
ताजमहल के बाहर सैलानियों की कतार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दस साल में तीन गुना सैलानी हो गए। साल 2008 में महज 31 लाख पर्यटक ही ताज का दीदार करने आ रहे थे, वहीं अब इनका आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया। पांच साल पहले भारतीय पर्यटकों की संख्या 52 लाख और विदेशी पर्यटकों की संख्या 7 लाख थी, लेकिन अब यह आंकड़ा क्रमश: 60 लाख और 9 लाख पहुंच गया है। यह संख्या भी ताज के काउंटरों से टिकट बिक्री की है। ऑन लाइन टिकटों और वेबसाइट पर बिक रही टिकटों की संख्या के बाद यह आंकड़ा 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल में तीन गुना तक बढ़ गए ताजमहल के 'दीवाने', आंकड़े कह रहे हैं- 'वाह ताज'

6 of 6
नए साल 2019 का जश्न - फोटो : अमर उजाला
महासचिव टूरिज्म गिल्ड के महासचिव राजीव सक्सेना ने बताया कि ताज पर पर्यटक बढ़ रहे हैं, लेकिन भीड़ प्रबंधन जरूरी है। ताज पर अव्यवस्थाओं के कारण निगेटिव पब्लिसिटी न हो, इसका ध्यान रखना होगा। ताज के प्रति दुनिया में जुनून है। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है, बस व्यवस्थाएं और प्रबंधन करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें