फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ्फ सर्दी: बर्फीली हवाओं के आगे सूरज भी बेअसर, नए साल में बारिश के बाद राहत की 'उम्मीद'

Mon, 30 Dec 2019 10:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी का असर, गर्म कपड़ों में कैद लोग - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवाओं की मार से रविवार को भी लोग कांपते रहे। दोपहर बाद धूप खिली मगर हाड़ कंपाने वाली ठंड दिन में ठिठुराती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नए साल का आगाज बारिश से हो सकता है। अगले तीन दिन ठिठुरन और बढ़ेगी। गलन भरी सर्दी के साथ सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
सर्दी में स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुए भारी हिमपात का असर मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं से कंपकंपी छुड़ा रहा है। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे बाद के बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए मगर धूप भी सर्दी का असर कम करने में बेअसर रही। एक से दो घंटे तक गुनगुनी धूप निकली मगर राहत नहीं मिल सकी। बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला। लोग कम ही निकले। 
विज्ञापन

3 of 5
गर्म कपड़ों में कैद सैलानी - फोटो : अमर उजाला
यही हाल स्मारकों में भी दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पारे में मामूली वृद्धि के बाद भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, एक व दो जनवरी को बारिश हो सकती है।

4 of 5
स्कूल की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कालेजों व संस्थानों में 30 दिसंबर को शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिले में स्कूल और कॉलेज 19 दिसंबर से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी का आम लोगों पर दिख रहा असर - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर को देखते हुए छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं। इस बीच कई स्कूलों में पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया है। पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय खुलेंगे। परीक्षाएं भी यथावत होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें