फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः 60 फुट गहरे कुएं में गिरी किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला, देखें रेस्क्यू की तस्वीरें

Mon, 09 Sep 2019 01:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कुएं में गिरी नीतू को निकालकर अस्पताल ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बाह के पुरा जसोल गांव के राजबहादुर सिंह की बेटी नीतू (17) रविवार की सुबह 8 बजे घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। सवा आठ बजे के करीब आगरा इटावा रेल लाइन के पास स्थित 60 फीट गहरे कुंए में गिरते हुए उसे किसानों ने देखा तो चीख पुकार मचा दी। परिजनों के मुताबिक पैर फिसलने से नीतू कुंए में गिरी है। वहीं चर्चा है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 
विज्ञापन

2 of 5
कुएं में गिरी लड़की को बचाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। किशोरी के कुंए में गिरने की जानकारी पर आस पास के गांवों के लोग भी दौड़ पडे़।  सूचना पर अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लोग किशोरी को सुरक्षित निकालने में सफल रहे। एंबुलेंस से उसे सीएचसी बाह पर भर्ती कराया गया। जहां से एसएन आगरा भेज दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
कुएं में गिरने के बाद चलाया गया बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला
नीतू के रोने की आवाज पर भाई संतोष उसे निकालने के लिए कुएं में उतर गया। बीच कुएं में दम घुटने पर उसे बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद गांव के अधेड़ चरन सिंह को कुएं में उतारा गया। उनकी भी हालत खराब होती देख बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। फिर अग्निशमन विभाग की टीम ने पानी की बौछार से गैस को खत्म किया। रेस्क्यू ऑपरेशन बंद रहने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं। इसके बाद चरन सिंह हिम्मत जुटाकर दोबारा से कुएं में उतरे और नीतू को बाहर निकाला। चरन सिंह की हिम्मत के सभी लोग कायल हो गए।

4 of 5
कुएं में गिरने के बाद चलाया गया बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला
बेटी के गिरने की जानकारी पर वहां मां शकुंतला देवी भी पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं में नीतू की चीखें सुनकर मां शकुंतला और भाई बहादुर सिंह बेहोश हो गए। शकुंतला की बेहोशी न टूटने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां से उन्हें एसएन आगरा भेज दिया गया। ऑपरेशन के दौरान कई और लोगों की भी हालत बिगड़ गई। गर्मी और उमस की वजह से कई लोग गश खाकर गिर पडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू के कुएं में गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
कुएं में गिरकर हुई मौत की घटनाओं के बाद खुले पडे कुओं को बंद करने का अभियान चला था। अभियान में पुरा जसोल का कुंए को बंद नहीं किया जा सका। नतीजतन संदिग्ध परिस्थितियों में नीतू कुंए में गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग कुएं में कूडा डालते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें