फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS Manager Suicide: गले में फंदा, आंख में आंसू...TCS मैनेजर ने इसलिए दी जान, सास और साली को मिली राहत

Thu, 22 May 2025 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 टीसीएस रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में सास और साली को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को सशर्त जमानत दे दी है। अधिवक्ता ने पति और पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद को आधार बनाया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के चर्चित टीसीएस रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी उनकी सास और साली को सशर्त जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की पीठ ने पूनम शर्मा और अन्य की जमानत अर्जी पर दिया है।

सदर स्थित डिफेंस कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बेटे मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में 28 फरवरी 2025 को सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि मानव की पत्नी निकिता, ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा, सास पूनम शर्मा और उसकी दो सालियों ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। जेल में बंद मानव की सास पूनम शर्मा व साली ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

ये भी पढ़ें -  UP: पड़ोसी के साथ गई पत्नी..लाैटने पर किया ऐसा कांड, फंदे से लटकी मिली पति की लाश; महिला और प्रेमी को भेजा जेल


 
विज्ञापन

2 of 5
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ता ने दी ये दलील
अधिवक्ता ने दलील दी कि याची मृतक की पत्नी और सास हैं। उन्हें झूठे आरोप में फंसाया गया है। अभियोजन के पास आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई ठोस सबूत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है पति व पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वीडियो बनाकर की थी आत्महत्या
आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था। अपने वीडियो में मानव ने कहा था कि मर्दों के बारे में भी सोचो। मुकदमा दर्ज होने के बाद पत्नी, ससुर सहित अन्य लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने कई दिन तक दबिश दी थी। पहले सास और साली को गिरफ्तार किया। बाद में पत्नी और ससुर भी पकड़ी गई थी। पुलिस ने केस में चार्जशीट लगाई थी। इसमें मानव की पत्नी, ससुर और सास को आरोपी बनाया था।

 

4 of 5
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक मैसेज के बाद दंपती में आई थी दरार
जनवरी 2025 में मानव के इस्टाग्राम पर मैसेज आया था। इसमें पत्नी निकिता के बारे में बताया गया। इससे पति-पत्नी के बीच दरार आई थी। वह तनाव में चले गए। तब वह मुंबई में रह रहा था। 23 फरवरी को वह घर आया। बहन आकांक्षा का आरोप है कि निकिता उसे बरहन अपने मायके ले गई, जहां उसे धमकी दी गई, जिससे वह तनाव में आ गया। वह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आया था। आत्महत्या के 4 दिन बाद मानव का वीडियो सामने आया था। इसमें वह सुसाइड करता नजर आया था। इसके बाद परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानव शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में निकिता ने वीडियो बनाकर अपनी सफाई दी थी। पुलिस ने चार्जशीट में निकिता के वीडियो और मानव के आत्महत्या से पहले बने वीडियो साक्ष्य के रूप में लिए हैं। पूरे केस में बहन आकांक्षा पैरवी कर रही हैं। उनका कहना है कि भाई का उत्पीड़न किया गया। इसलिए उसे जान देनी पड़ी। निकिता को पूर्व में समझाया भी था। वह भाई को धमकी दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें