संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में पर्यटकों की संख्या तय करने के लिए डीएम और एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को अधिकार दिए कि वह कोविड संक्रमण के मुताबिक संख्या बढ़ाएं। हालांकि रविवार को एएसआई ने 10 हजार टिकटों की कैपिंग कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल के पांच हजार की जगह 7284 टिकट बेचे गए। ताज में रविवार को कुल 7581 सैलानियों ने प्रवेश किया। न केवल रविवार, बल्कि आगामी पूरे सप्ताह के लिए एएसआई की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट पर सुबह के स्लॉट में पांच हजार और दोपहर के स्लॉट में पांच हजार टिकटें बुक की जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मुख्यालय स्तर से ही टिकटों की संख्या वेबसाइट पर बढ़ाई गई होगी। उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जितने टिकट बिकेंगे, उतने सैलानियों को प्रवेश देंगे।
4 of 6
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
10 हजार कैपिंग बढ़ने से खिले दुकानदारों के चेहरे
संस्कृति मंत्रालय द्वारा ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में टिकटों की संख्या तय करने का फैसला वापस लेने यानी कैपिंग खत्म करने का निर्णय लेने से ताजमहल के आसपास के व्यापारियों में खुशी है। रविवार को 10 हजार सैलानियों की कैपिंग हो गई, वहीं पूरे सप्ताह ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 हजार टिकट बुक होने की जानकारी से दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। उनका मानना है कि ताज पर कैपिंग बढ़ने की खबरों के बाद सैलानी ज्यादा आएंगे और उनकी बिक्री बढ़ेगी, वहीं गाइडों में भी रोजगार को लेकर आशा बंधी है।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
हमारे लिए अच्छा है कि सैलानी बढ़ जाएं
दिनभर में केवल तीन से चार हजार पर्यटक आ रहे थे। मेरी दुकान की 3 से 4 दिन तक बोहनी तक नहीं हुई। अब 10 हजार पर्यटकों की संख्या पर उम्मीद है कि कुछ बिक्री हो जाए। हमारे लिए अच्छा है कि सैलानी बढ़ जाएं। - सुनील सिंह, दुकानदार ताजगंज
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
... तो हमें भी रोजगार की उम्मीद है
आठ महीने से खाली बैठे हैं। भारतीय पर्यटक गाइड की सेवाएं कम लेते हैं, पर कैपिंग बढ़ाने से उम्मीद है कि सैलानी बढ़ेंगे तो हमें भी रोजगार की उम्मीद है। - रिजवानउद्दीन, गाइड, ताजगंज
कैपिंग कम से कम 15 हजार होनी चाहिए
हम 10 हजार की कैपिंग से संतुष्ट नहीं हैं। क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए कैपिंग कम से कम 15 हजार होनी चाहिए। आम दिनों में तो 10 हजार सैलानी हो सकते हैं, लेकिन क्रिसमस से नए साल तक कैपिंग बढ़नी ही चाहिए। - प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर