168 दिनों के बाद सिकंदरा, सीकरी और एत्माद्दौला जैसे स्मारक पर्यटकों के लिए मंगलवार से खुल जाएंगे। हर दिन 2000 पर्यटकों को मास्क पहनकर घूमने की इजाजत दी गई है। हालांकि ताजमहल और आगरा किला के लिए अभी इंतजार करना होगा। जो स्मारक खोले जा रहे हैं उनमें संस्कृति मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करना होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोमवार को सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला समेत सभी स्मारकों में सैनिटाइजेशन कराया और गेट पर ही सैनिटाइजर रखवाया गया।
विज्ञापन
2 of 8
फतेहपुर सीकरी
डीएम प्रभु एन सिंह ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक का निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों को उनके निर्धारित समय व व्यवस्था के अनुरूप पर्यटकों की आवाजाही के लिए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
3 of 8
आगरा किला का गेट बंद
- फोटो : Amar Ujala
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया ताजमहल व आगरा किला स्मारक पर्यटकों के लिए 21 सितंबर के बाद दूसरे चरण में खोला जाएगा। बाकी सभी स्मारकों का बफर जोन समाप्त हो गया है।
4 of 8
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका है, जब ताजमहल सहित आगरा के सभी संरक्षित स्मारक इतने लंबे समय से बंद हैं। कोरोना के कारण हुई इस बंदी से आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
5 of 8
अकबर मकबरा
ये हैं प्रवेश के नियम
- केवल ई-टिकट से ही प्रवेश दिया जाएगा
- सभी तरह के भुगतान डिजिटल होंगे
- स्मारक के अंदर मास्क लगाना अनिवार्य
- शारीरिक दूरी का पालन करना होगा
- सामूहिक फोटो लेना सख्त मना होगा
- स्मारक के अंदर खाने की चीजें सख्त मना हैं
- स्मारक के अंदर लाइट और साउंड शो नहीं होगा
- टिकट काउंटर पर मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा
- कंटेनमेंट जोन के स्मारक बंद रहेंगे
- प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी होगी
- बिना लक्षण वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा
विज्ञापन
6 of 8
एत्माद्दौला
- फोटो : अमर उजाला
उद्यमी बोले, ताज खोले बिना कोई फायदा नहीं
ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर सभी स्मारकों को खोलने का जिला प्रशासन का निर्णय पर्यटन उद्यमियों को रास नहीं आया है। उनका कहना है कि जब तक ताजमहल और आगरा किला नहीं खोले जाते, तब तक बाकी स्मारकों को खोलने का भी कोई फायदा नहीं। पर्यटक केवल ताजमहल देखने के लिए आते हैं और उसके बाद ही वह अन्य स्मारकों तक पहुंचते हैं। सिकंदरा और एत्माद्दौला जैसे स्मारकों को देखने के लिए कोई इतनी दूरी तय करके आगरा नहीं आता।
विज्ञापन
7 of 8
एत्माद्दौला स्मारक
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन को लाभ नहीं मिलेगा
विदेशी उड़ानों पर 30 सितंबर तक का प्रतिबंध है तो कोई विदेशी सैलानी आएगा नहीं। भारतीय सैलानी घरों से निकलने में डर रहे हैं। फिर इन स्मारकों को खोलने का कोई फायदा नहीं। जब तक ताज नहीं खुलता तब तक ट्रेड को कोई फायदा नहीं होने वाला। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
ताज और किला को भी खोलें
ताजमहल और आगरा किला को खोले बगैर बाकी स्मारकों को खोलने का कोई फायदा नहीं। जिस तरह से इन स्मारकों को खोला जा रहा है वैसे ताज, किला भी खोला जा सकता था। आगरा से जो टूरिस्ट एक्सप्रेसवे के जरिए निकल रहे हैं उनकी तमन्ना ताज देखने की रहती है ना कि बाकी स्मारक। -शमशुद्दीन, अध्यक्ष, गाइड एसोसिएशन