कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी आगरा विकास प्राधिकरण ने महताब बाग में ताज व्यू प्वाइंट को पर्यटकों के लिए खोल दिया। यहां कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है। पर्यटकों को टिकट भी मैनुअल दिया जा रहा है। टिकट काउंटर और अंदर सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
व्यू प्वाइंट से ताजमहल के साथ फोटो खिंचाते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यमुना किनारे यहां महज 10 फुट चौड़ी जगह है, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन तीन से ज्यादा पर्यटक कर ही नहीं सकते। एडीएम सिटी का कहना है कि यदि व्यू प्वाइंट पर नियमों की अनदेखी हुई और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया तो इसे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
व्यू प्वाइंट से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
व्यू प्वाइंट खोलने से कोई फायदा नहीं
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के व्यू प्वाइंट खोलने का कोई फायदा नहीं है। जो व्यू वहां से है उससे बेहतर मेहताब बाग की ओर से और दशहरा घाट से देखा जा सकता है। लेकिन उससे पहले ताजमहल को खोले जाने की जरूरत थी। - राकेश चौहान अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
पहले ताजमहल को खोलें
अगर पर्यटकों के लिए सोचा जाता तो पहले ताजमहल खोला जाना चाहिए। पर्यटक आ ही नहीं रहे तो व्यू प्वाइंट का क्या फायदा। जो पर्यटक आएंगे वह सीधे ताज आएंगे। - संदीप अरोड़ा अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
व्यू प्वाइंट से ताजमहल के साथ फोटो खिंचाते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ तो बंद कराएंगे
व्यू प्वाइंट आगरा विकास प्राधिकरण ने खोला है। अगर यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया गया तो इसे भी अन्य स्मारकों की तरह बंद करवा दिया जाएगा। -डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी