यमुना नदी में भारी प्रदूषण के कारण पनपे कीड़ों (गोल्डी काइरोनोमस) ने ताजमहल पर फिर से हमला कर दिया है। ताज की उत्तरी संगमरमरी दीवारों पर हरे दाग सोमवार को नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल
काइरोनोमस फैमिली के कीड़े गोल्डी के हमले से वह दीवारें भी हरी हो गई है, जिनमें दो बार मडपैक ट्रीटमेंट कर सफाई की जा चुकी थी। लगातार तीसरे साल अप्रैल की गर्मियों में ताज पर कीड़ों ने हमला बोला है।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह यमुना नदी के किनारे ताजमहल के मुख्य गुंबद की दीवार पर कीड़ों के हरे निशान नजर आए हैं। सुबह जब पर्यटक ताज पर पहुंचे तो उत्तरी दीवारों पर संगमरमर के फूल पत्तियों की डिजाइन पर हरे दाग नजर आए।
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इन कीड़ों के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वत: संज्ञान लिया था, लेकिन यमुना में प्रदूषण कम करने के लिए राज्य सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए।
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद डा. एसके भटनागर ने बताया कि यमुना नदी में पानी की कमी और सीवेज ज्यादा होने से कीड़े गंदगी और दलदल में पनप रहे है। ताजमहल पर दाग लगने की शिकायतें आई हैं, उनकी मंगलवार को जांच की जाएगी।