फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार होगा महंगा, शासन के पाले में सैलानियों की 'जेब पर बोझ' बढ़ाने का प्रस्ताव

Sat, 05 Oct 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार और महंगा होगा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की बोर्ड बैठक में ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा (सिकंदर), मरियम टूम और एत्माद्दौला का टिकट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। अगर वहां से मंजूरी मिलती है तो ताजनगरी के पांच स्मारकों की टिकट दरें 15 से 30 रुपये तक बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
स्मारकों की टिकट में दो तरह के शुल्क शामिल होते हैं। कुछ हिस्सा पुरातत्व विभाग का और कुछ आगरा विकास प्राधिकरण का। अब तक पुरातत्व विभाग का हिस्सा ज्यादा है। एडीए ने तय किया है कि दोनों का हिस्सा बराबर रहेगा। एडीए अपना शुल्क पथकर के रूप में वसूलता है। इसे ही बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। ताजमहल का टिकट भारतीय सैलानियों के लिए अब तक 50 रुपये का है। इसमें पथकर 10 रुपये है, पुरातत्व विभाग का शुल्क 40 रुपये है। दोनों के बराबर हो जाने पर 40-40 रुपये हो जाएगा। इस तरह टिकट 80 रुपये का होगा। अन्य स्मारकों की दरें भी इसी अनुपात में बढ़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में ताजमहल के मुख्य गुंबद की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू किया गया था। मुख्य गुंबद समेत ताजमहल देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 रुपये और विदेशियों को 1300 रुपये का टिकट लेना पड़ रहा है।

4 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नीरी की सिफारिश पर ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने एस्टेप टिकटिंग व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के बाद अब फिर से टिकट दर बढ़ाने का प्रस्ताव एडीए की बैठक में मंजूर हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल के टिकट काउंडर पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जो भारतीय पर्यटक कब्र नहीं देखना चाहते हैं, वो 50 रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपए देने पड़ रहे हैं। ताजमहल के साथ-साथ आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा के भी टिकट दर बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक में मंजूर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एडीए की बैठक में मौजूद अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि बोर्ड बैठक में पथकर बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ है। इससे एडीए की आय बढ़ेगी। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें