केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री ने यमुना नदी पर बैराज बनाने, महताब के आसपास सुंदरीकरण कराने और रामबाग से बल्केश्वर होते हुए दयालबाग तक यमुना किनारे रिवर फ्रंट विकसित करने का सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि बैराज अपर स्ट्रीम में बने या ड्राउन स्ट्रीम में इसका निर्णय जल विशेषज्ञ करेंगे। बैठक में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह व पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।