फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: 'नाइट व्यू' का दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा प्रचार, रात में महताब बाग से करिए दीदार

Sat, 19 Jun 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महताब बाग से ताजमहल को निहारता विदेशी युगल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महताब बाग के पीछे आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा बनाए गए ताज व्यू प्वाइंट का प्रचार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजाओं पर किया जाएगा। एडीए ने एएसआई के नाइट व्यू के बंद होने का फायदा उठाते हुए यह पहल की है। महताब बाग व्यू प्वाइंट को एडीए शुरू कर रहा है। यहां से पर्यटकों को रात्रि में ताजमहल दिखाने की योजना फिर से शुरू की जाएगी, जिसके लिए 22 तारीख को रात 8.30 बजे पर्यटन संगठनों के साथ नाइटव्यू प्वाइंट का दौरा किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने एक साल पहले महताब बाग के पीछे यमुना किनारे व्यू प्वाइंट की शुरुआत की थी, जिसे अब देश भर में प्रचारित करने की कवायद शुरू हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर इसका प्रचार एडीए कराएगा ताकि देश भर के लोगों को ताजमहल व्यू प्वाइंट की जानकारी हो और टूरिस्ट आइटिनरी में यह शामिल हो सके।
विज्ञापन

2 of 5
ताज व्यू प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
साइट पर जाकर लिए जाएंगे सुझाव
एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि महताब बाग पर ताज व्यू प्वाइंट से ताज के रात्रि दर्शन को एक बार फिर हम खोलने वाले हैं। इसके लिए सभी पर्यटन संगठनों के साथ साइट पर जाकर सुझाव लिए जाएंगे। हम नाइट व्यू का प्रचार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर करेंगे ताकि देश भर के पर्यटकों को इसकी जानकारी हो।
विज्ञापन

3 of 5
ताज व्यू प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग में अंदर 300, बाहर 500 रुपये का टिकट
आगरा विकास प्राधिकरण ने जो व्यू प्वाइंट बनाया है, उसके प्रचारित न होने की प्रमुख वजह ये है कि एडीए ने यहां शुल्क ज्यादा रखा है। पूर्व में 200 रुपये विदेशी पर्यटकों के लिए तय किए गए थे। इसी तरह रात्रि दर्शन का टिकट भी 500 किया गया है, जबकि महताब बाग स्मारक के अंदर से दिन में विदेशी पर्यटक महज 300 रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। 
 

4 of 5
आगरा: महताब बाग - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग के अंदर फूल, बेहतरीन बागीचा और फव्वारा भी है। एडीए ने यमुना किनारे कटीले तार लगाकर केवल बेंच लगाई है, जहां इंटरलॉकिंग टाइल्स हैं और यमुना में उगे कटीले बबूल, झाड़ियां नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग का व्यू, एडीए के व्यू प्वाइंट से बेहतर और सस्ता है। इस वजह से टूर ऑपरेटर एडीए के व्यू प्वाइंट की जगह पर्यटकों को महताब बाग जाने की सलाह देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें