मार्बल के बने ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मार्बल इनले, जरदोजी, रेस्त्रां तीनों ही कारोबार काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर हैं। खासतौर पर मार्बल इनले और जरदोजी। दोनों से औसतन दो लाख लोग रोजगार पाते हैं। लगभग 535 करोड़ रुपये का कारोबार मिलता है। कुछ ऐसा ही रेस्त्रां कारोबार के साथ है। शहर में औसतन 500 रेस्त्रां हैं जिनमें देसी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है।