फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal Free Entry: ताज में निशुल्क प्रवेश, शाहजहां-मुमताज की असली कब्र देखने उमड़े सैलानी, दो दिन और मौका

Fri, 17 Feb 2023 08:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में भीड़ - फोटो : PTI
आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां के 368वें उर्स का आगाज शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे गुस्ल की रस्म के साथ हुआ। उर्स कमेटी की ओर से फूलों की चादर पेश की गई। इसके बाद असली कब्रों को सैलानियों के लिए खोल दिया गया। पहले ही दिन मुख्य गुंबद पर सैलानियों की लंबी कतार लग गईं। शनिवार को भी दोपहर दो बजे से ताज के मुफ्त दीदार कर सकेंगे।

उर्स की रस्में अदा की

ताजमहल उर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि एएसआई ने नमाज के बाद ताज को बंद कर दिया था। दोपहर ढाई बजे उर्स के लिए इसे पुनः खोला गया। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष इब्राहीम जैदी सहित अन्य लोगों ने मुख्य कब्रों पर पहुंचकर उर्स की रस्में अदा कीं। गुस्ल के बाद फूलों की चादरपोशी की गई। फातिहा पढ़ा गया। इसके बाद ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर सैलानियों और जायरीन की लंबी कतार लगी रहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रें - फोटो : Amar Ujala
गाइडों ने बताया कि बाहरी लोगों को शुक्रवार की बंदी की जानकारी थी, लेकिन स्थानीय लोगों को शुक्रवार को भी दोपहर बाद ताज खुलने की जानकारी थी। यही कारण रहा है कि दोपहर दो बजे से ताज के दोनों गेटों पर असली कब्रों का दीदार करने वालों की कतार लग गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर शाहजहां-मुमताज की कब्र पर संदल लगाते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे से सैलानियों ने ताज के अंदर प्रवेश करना शुरू किया। देर शाम तक 10 हजार से ज्यादा सैलानी यहां पहुंच चुके थे। इस दौरान एएसआई के राजकुमार कपूर, गुलाब दीक्षित, कमेटी के इकबाल खान, ताहिर उद्दीन ताहिर, आसिम बेग, जाहिद वारिस, सैयद नाजिम आदि मौजूद रहे।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आज दोपहर दो बजे से उर्स के लिए ताजमहल मुफ्त रहेगा, लेकिन इसके पहले आने वाले सैलानियों के लिए टिकट खिड़कियां खोली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को सूर्यादय से ही ताजमहल सैलानियों के लिए मुफ्त रहेगा। इस दौरान किसी तरह का टिकट नहीं लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें