ताजमहल पर वीकेंड में जबरदस्त भीड़ के कारण अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। रविवार को भी सुबह से भी भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोगों के ताजमहल पहुंचने के कारण पश्चिमी और पूर्वी गेट पर भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे मची भगदड़ में महिलाएं और बच्चे गिर गए, जबकि एक किमी लंबी कतारों में लगे लोगों की धक्कीमुक्की में बच्चे और महिलाएं दब गए। पश्चिमी गेट की रेलिंग टूट गई। विदेशी सैलानियों को भी भीड़ में फंसकर परेशान होना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद पर्यटक ताज देखे बिना ही लौट गए। वहीं भगदड़, बच्चों के भीड़ में दब जाने की घटनाओं से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग चिंता में हैं। उनका कहना है कि अगर भीड़ प्रबंधन में बंद तीनों गेटों को खोल दिया जाए तो सैलानियों की मुश्किलें दूर की जा सकती हैं।
ताज के अंदर जगह नहीं, बाहर प्रवेश की मारामारी
ताजमहल में शनिवार से नई व्यवस्था लागू की गई। ताज के मुख्य गुंबद में शाहजहां मुमताज की कब्रों को देखने पर 15 अगस्त तक रोक लगा दी गई। शनिवार को पर्यटकों को मुख्य गुंबद पर प्रवेश नहीं करने दिया गया। पर्यटक रॉयल गेट से चमेली फर्श के बीच ही घूमे। दोपहर में ताजमहल के अंदर रॉयल गेट, नहरों के किनारे के पाथवे और महमानखाना, मस्जिद की ओर चमेली फर्श तक सैलानियों की भारी भीड़ रही। अंदर जगह नहीं थी और बाहर प्रवेश के लिए मारामारी मची थी। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी, जिसके कारण कई पर्यटक भगदड़ में गिर गए तो कई बच्चे दब गए। आगरा किला पर शुक्रवार को भी ऐसे ही बदइंतजामी थी, लेकिन उससे सबक न लेते हुए कोई इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
2 of 7
ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एक किमी लंबी लगी कतारें
ताजमहल पर सुबह 10 बजे के बाद हालात बेकाबू हो गए। पुरानी मंडी चौराहे पर शाहजहां गार्डन के गेट से प्रवेश के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पश्चिमी गेट पर प्रवेश द्वार से नीम तिराहे और आगे शाहजहां पार्क तक लाइन लगी रही तो पूरा रोड पर्यटकों से भरा रहा। यही हाल पूर्वी गेट का था, जहां दशहरा घाट तक कतारें लगी रहीं, जिसमें दो से तीन घंटे का समय प्रवेश में लगा।
विज्ञापन
3 of 7
आगरा: ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण बढ़ी भीड़
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल पर नि:शुल्क होने के कारण भीड़ बढ़ी है। गुंबद पर प्रवेश हमने रोक दिया है। जो भीड़ बाहर है, वह पूरी अंदर आ जाती तो और हालात बिगड़ जाते। ताज में इतनी जगह नहीं। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में मुश्किलें आईं। शाम को लेबर गेट खोलकर लोगों को बाहर निकालना पड़ा है।
4 of 7
युवक के पीछे लाठी लेकर दौड़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई के पूर्व अधिकारियों के सुझाव
5 से 15 अगस्त तक स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की घोषणा से ताज में भीड़ सबसे ज्यादा है। ऐसे में ताजमहल पर शरद पूर्णिमा के चमकी मेले में लाखों लोगों की भीड़ संभालने वाले एएसआई के पूर्व अधिकारियों और उस मेले में व्यवस्थाएं करने वालों का मानना है कि शाहजहां ने स्मारक में गेटों का इस्तेमाल इसलिए किया कि भीड़ प्रबंधन किया जा सके। अब भी अगर भीड़ प्रबंधन में बंद तीनों गेटों को खोल दिया जाए तो सैलानियों की मुश्किलें दूर की जा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लेबर गेट, मस्जिद गेट से बाहर निकालें पर्यटक
चमकी मेले में लाखों की भीड़ प्रबंधन को देख चुके आगरा गाइड एसो. अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट से पर्यटक प्रवेश करें और लेबर गेट, मस्जिद के गेट को खोलकर वहां से बाहर निकाला जाए। इससे दोनों गेटों पर दबाव कम होगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट से बाहर निकलने पर रॉयल गेट और फोरकोर्ट में दबाव है। पर्यटक लेबर गेट खुलने से सीधे दशहरा घाट रोड से उद्यान कार्यालय होते हुए बाहर निकल जाएंगे। इसी तरह पश्चिमी गेट पर मस्जिद के पास वाले गेट को खोलने से खान ए आलम होते हुए पश्चिमी गेट काउंटर पर पर्यटक बाहर निकलेंगे। दक्षिणी गेट का इस्तेमाल पश्चिमी गेट पर प्रवेश और निकासी में भीड़ देखते हुए किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मेले में लेबर गेट से निकलते थे बाहर
चमकी मेले में लंबी कतारें फोरकोर्ट में लगाते थे और लेबर गेट से बाहर निकालते थे। पूर्वी गेट के लोग लेबर गेट से और पश्चिमी गेट से प्रवेश वाले लोग दक्षिणी गेट से निकालते थे। - एमसी शर्मा, रिटायर्ड अधिकारी, एएसआई
ताजमहल के बाहर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी गेट का कर सकते हैं इस्तेमाल
एएसआई के रिटायर्ड अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित ने बताया कि पर्यटक फोरकोर्ट से अंदर आने के बाद चमेली फर्श से लौटें तो लेबर गेट से बाहर निकालें। इससे रॉयल गेट पर भीड़ नहीं लगेगी। दक्षिणी गेट का इस्तेमाल पश्चिमी गेट की भीड़ डायवर्ट करने में कर सकते हैं।