ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
छह महीने की बंदी के दौरान ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स नहीं हो पाया। यह पहला मौका है जब शाहजहां का उर्स आयोजित नहीं किया गया। यही नहीं, दो बार ईद की नमाज भी ताजमहल में अदा नहीं की जा सकी। कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल के गेट बंद कर दिए गए थे। इस दौरान केवल साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए ही निश्चित संख्या में कर्मचारियों को प्रवेश दिया गया था।