फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: खत्म हुआ इंतजार... आज से करिए 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार

Mon, 21 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
ताजमहल को निहारता जोड़ा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में 188 दिनों की रिकॉर्ड बंदी के बाद सोमवार को ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह सूर्योदय पर दोनों स्मारकों के गेट खुलेंगे, जो शहर के चार लाख लोगों के लिए नई सुबह की उम्मीद से जुड़े हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च से ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे बंद हैं। फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, रामबाग, महताब बाग जैसे छह स्मारक एक सितंबर को पर्यटकों के लिए खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
372 साल के ताजमहल के इतिहास में पहली बार छह महीने तक लगातार ताजमहल आम सैलानियों के लिए बंद रहा। 188 दिन बाद सोमवार सुबह सूर्योदय पर ताजमहल खुल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में एक दिन में पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को प्रवेश की मंजूरी दी है। 

4 of 8
ताजमहल आगरा: लॉकडाउन से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अंदर शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुम्बद में पांच-पांच पर्यटक एक बार मे जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
आगरा किला - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल और आगरा किला सोमवार से खुल जाएंगे, लेकिन कई व्यवस्थाएं बदल जाएंगी। कोरोना काल में स्मारकों पर कैशलेस व्यवस्था लागू होने के चलते दोनों स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
ताजमहल के बाहर टिकट विंडो - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। स्मारकों पर क्यूआर कोड को स्कैन करके भी टिकट लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ताजमहल आगरा: टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल और आगरा किला को खोलने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्मारकों में संस्कृति मंत्रालय की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद् ने कहा कि बिना मास्क के किसी को प्रवेश नही मिलेगा और दो मीटर की शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। हर दिन स्मारक को दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें