फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामला: शहर की सड़कों पर उतरी पुलिस, एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Thu, 07 Nov 2019 05:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में मॉकड्रिल के दौरान पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर हैं। इसी के तहत गुरुवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद अचानक मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने करहल थाने का निरीक्षण किया। साथ ही एसपी और एएसपी के साथ बैठक करके अभी तक के सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। वहीं गुरुवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए मॉकड्रिल की गई। खुद डीएम और एसपी ने मॉकड्रिल में हिस्सा लेकर संदेश दिया कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 5
एडीजी आगरा जोन अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
एडीजी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे करहल थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने में मौजूद रिकार्ड का रखरखाव देखा। इसके साथ ही हवालात की व्यवस्था और साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह के साथ बैठक की। उन्होंने अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को लेकर अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। पुलिसकर्मी हर समय किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
मैनपुरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मॉकड्रिल किया। उपद्रवियों पर पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें काबू में किया। खुद डीएम और एसपी ने टियर गन से गोला दागा। करीब एक घंटा तक यहां मॉकड्रिल चली। इसके बाद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का काफिला शहर में निकला। सुबह से ही चौराहों पर पुलिस की सख्ती नजर आई। इसके साथ ही कस्बों में भी थाना पुलिस ने गश्त किया। मॉकड्रिल के दौरान एडीएम बीराम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

4 of 5
अजय शंकर राय, एसपी - फोटो : अमर उजाला
पीके उपाध्याय, जिलाधिकारी का कहना है कि मैनपुरी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है, यहां का प्रत्येक व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को खुशी खुशी स्वीकार करेगा। फिर भी अराजकतत्वों से निपटने की हमारी पूरी तैयारी है। पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय का कहना है कि अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को लेकर जिले में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अराजकतत्वों पर पुलिस और प्रशासन की सीधे नजर रहेगी। अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैनपुरी पुलिस - फोटो : SELF
उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन और वीडियो कैमरे से नजर रखेगी। इससे निगरानी के साथ ही उपद्रवियों को चिह्नित करके कार्रवाई करना आसान होगा। मॉकड्रिल में निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को ड्रोन कैमरा चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। शहर में प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनका कंट्रोल पुलिस लाइन से होता है। समय के साथ ही कुछ कैमरों में खराबी आ गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से इन कैमरों को दुरुस्त करा दिया गया है। अब चौराहों पर होने वाली हर हरकत पर पुलिस की सीधे नजर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें