फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन को पसंद नहीं करती थी सुनीता: पिता-पति और देवर ने पीट-पीटकर मार डाला, राजस्थान में हत्या; UP में फेंकी लाश

Sun, 01 Jun 2025 07:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खेरागढ़

सार

पति पवन से सुनीता का आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों से मिली जनकारी के अनुसार सुनीता के संबंध ससुराल में ही पति पवन के परिवार के एक युवक से थे और उसी से शादी करना चाहती थी। 
विज्ञापन
1 of 7
सड़क किनारे मिला था सुनीता का शव - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सीमावर्ती गांव नबाब बसई में सगे पिता, पति और देवर ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर शव को बाइक से थाना खेरागढ़ आगरा के गांव भोपुर के समीप फेंक दिया था। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। मृतका की बड़ी बहन ने अपने पिता, मृतका के पति और देवर के खिलाफ थाना कोलारी धौलपुर में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे खून से लथपथ मिली थी सुनीता
घटना बीते शनिवार सुबह गांव भोपुर के समीप सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव मिला था। जिसकी शिनाख्त उसके पिता कोमल सिंह निवासी नबाब बसई ने खेरागढ़ थाने पहुंच के अपनी बेटी सुनीता निवासी सालेहनगर बरबर के रूप में की थी। खेरागढ़ पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी थी कि रविवार रात्रि करीब ग्यारह बजे मृतका की बहन पूजा ने थाना कोलारी पहुंच अपने पिता कोमल सिंह, सुनीता के पति पवन और देवर जल सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
पवन से रहती थी सुनीता की अनबन
थानाध्यक्ष कोलारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका सुनीता और उसकी दो बड़ी बहनों सहित तीनों की शादी गांव सालेहनगर बरबर में हुई थी। एक बड़ी बहन पूजा ने पति से तलाक लेकर दूसरी जगह शादी कर ली है। सुनीता की अपने पति पवन से अनबन रहती थी। 24 मई को पति सुनीता को अपने साथ लखनऊ ले जा रहा था तभी कैंट स्टेशन पर दोनो में झगड़ा हो गया और सुनीता आगरा में अपनी बड़ी बहन पूजा के यहां चली गई। 

4 of 7
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
बेरहमी से पीटा फिर फंदा डालकर कर दी हत्या
30 मई शनिवार को पूजा सुनीता को नबाब बसई माता-पिता के घर छोड़ गई। तभी शनिवार की रात नबाब बसई पहुंचे पवन और जल सिंह ने ससुर कोमल सिंह के साथ मिलकर सुनीता की बेरहमी से मारपीट की और गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। शव को बाइक पर रख कर खेरागढ़ क्षेत्र में फेंक आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड सहित मृतका के घर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
सुनीता पति पवन को नहीं करती थी पसंद
पति पवन से सुनीता का आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों से मिली जनकारी के अनुसार सुनीता के संबंध ससुराल में ही पति पवन के परिवार के एक युवक से थे और उसी से शादी करना चाहती थी। पिता कोमल सिंह और पति दोनों ही इसको लेकर सुनीता से नाराज थे।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ पुलिस ने केस कोलारी पुलिस को ट्रांसफर किया
एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया की मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी बड़ी बहन ने कोलारी धौलपुर थाना पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई कोलारी पुलिस करेगी। हमसे जो भी सहयोग मांगेंगे मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह नबाब बसई पुलिस चौकी पर सुनीता के लापता होने की सूचना देने पहुंचा था पिता 
रात को सुनीता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद गांव में लोगों को शक ना हो इसी मंसा के साथ पिता कोमल सिंह सुबह नबाब बसई पुलिस चौकी पर बेटी सुनीता के रात  से लापता होने की सूचना देने पहुंचा था। जहां पुलिस ने उसको खेरागढ़ में युवती का शव मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद दोपहर खेरागढ़ थाना पहुंच शव की शिनाख्त की और आगरा पोस्टमार्टम गृह पर भी गया था। कुछ ससुरालीजन भी थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें