हाथों में शील्ड-प्रमाणपत्र और चेहरे पर मुस्कान। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मौका था सोमवार को आगरा के आरबीएस कॉलेज के सभागार में अमर उजाला और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के स्टूडेंट ऑफ द ईयर कार्यक्रम का। आयोजन में 40 विद्यालयों के टॉपरों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मेधावियों के हाथों में शील्ड-प्रमाणपत्र, चेहरे पर मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कक्षा एक से दस तक के सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 400 मेधावियों को मंच पर बुलाकर शील्ड और प्रमाणपत्र सौंपे गए। अतिथियों ने मेधावियों को अनुशासन और लगन का मंत्र दिया और उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की। समापन पर छात्रों ने कविता और गीत सुनाए।
विज्ञापन
3 of 5
कार्यक्रम में इन लोगों को सम्मानित किया गया
- फोटो : अमर उजाला
अतिथियों में प्रबंधक विक्रय मनोज धवन, वीरेंद्र सिंह, जीएस गुम्बर, जीडी अग्रवाल, महेश कुमार, राजकुमार सरीन, ऋषि श्रीवास्तव, अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, नप्सा अध्यक्ष संजय तोमर, डॉ. गिरधर शर्मा, त्रिलोक सिंह राणा, राजपाल सिंह सोलंकी, दीपक गुप्ता, विनय गुप्ता, वीके यादव, अनिल शर्मा रहे।
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एलआईसी अरिंद्रजीत सिंह सिकंदर ने कहा कि प्रमाणपत्र बच्चों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सकारात्मक उर्जा मिलती है। विपणन प्रबंधक एलआईसी जीएन बालाजी ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के मेधावियों को पुरस्कार करने की पहल सराहनीय है। इस तरह अन्य बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव बनता है।
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
'आगे और बेहतर करेंगे'
- अमर उजाला और एलआईसी की तरह से प्रमाणपत्र और शील्ड मिली है। इसे सहेजकर रखूंगी। इससे अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। -यशस्वी बघेल
- कक्षा में टॉप आने पर शील्ड और प्रमाणपत्र मिले। घर जाकर दिखाऊंगी तो सभी खुश होंगे। आगे और बेहतर करने का प्रयास रहेगा। -राफिया अब्बासी
- इतने सारे मेधावियों के बीच पुरस्कार मिलना बड़ी बात है। इससे मन में और अच्छा करने का ठान लिया है, जिससे आगे भी पुरस्कार मिले। -आदित्य सिंह
- स्कूल में जब बताया कि अमर उजाला और एलआईसी सम्मानित करेंगे, तो बड़ी खुशी हुई। यहां पुरस्कार मिलकर उत्साह बढ़ा है। -अमन वर्मा