फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के आगरा में मौसम का रौद्र रूप, 65 KM/घंटा की स्पीड वाली हवाओं ने उड़ाए होश, देखें तबाही की तस्वीरें

Wed, 10 Jun 2026 01:40 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मंगलवार रात 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगह पेड़, होर्डिंग और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे शहर और सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जबकि एक परिवार चलती कार पर होर्डिंग गिरने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
1 of 6
कार पर गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
दिन में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी तबाही मचाई। दर्जनों दर्जनों पेड़-होर्डिंग और खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर के कई इलाके भी अंधेरे में डूब गए। सेंट जोंस चौराहे से निकल रही कार पर भारी-भरकम होर्डिंग गिर गया। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर के निदेशक की कार में उस समय पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि पांचों लोग बाल-बाल बच गए। वहीं फतेहाबाद रोड शेड गिर गए, जिसमें ऑटो और बाइक सवार उलझ कर गिर गए।

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के निदेशक रविकांत चावला ने बताया कि सेंट जोंस चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर उन्होंने भंडारा किया था। वह पहले ही घर से आ गए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी और भांजे को लेकर ड्राइवर चौराहे पर पहुंचा, तभी आंधी से भारी भरकम होर्डिंग उनकी कार पर गिर गया।


 
विज्ञापन

2 of 6
सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
हादसा देख लोग दौड़े और पांचों को कार से बाहर निकाला। ईश्वर कृपा से होर्डिंग का एक हिस्सा तारों में उलझ गया था, जिससे वह तेजी से कार पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने नगर निगम से ऐसे कमजोर और गिरासू होर्डिंग हटवाने की मांग की है। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर होर्डिंग हटवाया।

 
विज्ञापन

3 of 6
उखड़ गए होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं रायभा-अछनेरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की दीवार भरभराकर गिर गई। यहां धर्म सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। पांच दिन से काम बंद था। 

 

4 of 6
कार पर गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
30 सबस्टेशनों से जुड़े गांवों की बिजली ठप
आंधी के कारण शहर में शास्त्रीपुरम, ग्वालियर रोड और महताब बाग के पास बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। तीनों क्षेत्रों में शटडाउन लेकर टोरंट पावर की टीमें देर रात तक मरम्मत में जुटी रहीं। देहात में 30 सबस्टेशनों से जुड़े सैकड़ों गांवों की आपूर्ति आंधी आते ही ठप हो गई। देर रात तक मरम्मत जारी रही।
 
विज्ञापन

5 of 6
होर्डिंग हटाता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
लादूखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से पोषित 25 गांवों में बिजली ठप हो गई। सीकरी के गांव दाउदपुर के माजरा उत्तू में आंधी से दो विद्युत पोल टूट कर गिर गए। बाह क्षेत्र के जैतपुर, भदरौली, जरार, अभयपुरा, बासौनी, पाठकपुरा, नौगवां आदि क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने दक्षिणांचल के अधिकारियों से नए पोल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार पर गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन राहत देगा मौसम
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से दिन में परेशान रहे लोगों को मंगलवार रात आई आंधी-बारिश ने राहत दी। करीब 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और फिर बारिश ने गर्मी से राहत दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। ताजमहल देखने पहुंचे पांच सैलानी भीषण गर्मी की वजह से उलटी-दस्त व डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से तीन दिनों तक आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें